अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

सौतेले भाई, उसकी पत्‍नी और 3 बेटियों का कत्‍ल करने वाले आरोपी का हुआ Encounter

On: January 25, 2025 1:39 PM
Follow Us:
Encounter of the accused who murdered step brother, his wife and 3 daughters, people scared in the area
---Advertisement---

मेरठ- उत्तर प्रदेश के मेरठ में पुलिस ने शनिवार तड़के मुठभेड़ में 50 हजार के इनामी बदमाश नईम को Encounter कर दिया। पिछले 10 दिनों से पुलिस नईम की तलाश में जुटी थी। मेरठ में 9 जनवरी को लिसाड़ी गेट के सोहेल गार्डन में राजमिस्त्री मोईन, उसकी 3 बेटियों और पत्नी की नृशंस हत्या का बदमाश नईम मुख्य आरोपी है। लिसाड़ी गेट थाना के समर गार्डन क्षेत्र में पुलिस ने सुबह तड़के लगभग 3.45 मुठभेड़ में नईम बाबा को मार गिराया है।

 

 

 

 

 

 

 

बदमाश नईम को पुलिस ने Encounter में मार गिराया

मेरठ के एसएसपी विपिन ताडा ने बताया कि बदमाश नईम को पुलिस ने Encounter में मार गिराया है। सोहेल गार्डन में मदीना कालोनी के पास पुलिस की नईम से मुठभेड़ हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तांत्रिक नईम ने अपने साले सलमान के साथ मिलकर अपने सौतेले भाई राजमिस्त्री मोईन, उसकी पत्नी और तीन बेटियों की हत्या की थी। दोनों पांच लोगों की हत्या में वांछित चल रहे थे। दोनों की तलाश के लिए मेरठ पुलिस की टीमें लगातार राजस्थान, महाराष्ट्र और उत्तराखंड में दबिश दे रही थी।

 

Encounter में 25 हजार का इनामी बदमाश ढेर, दारोगा घायल!

 

 

 

 

 

 

 

 

 

उन्होंने आगे बताया कि पुलिस इस हत्याकांड के दो आरोपी नजराना और तसलीम को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। मोईन की हत्या के बाद पुलिस हत्यारों तक पहुंचने के लिए लगातार जांच कर रही थी। लिसाड़ी गेट के आसपास लगे सीसीटीवी में नईम और सलमान घूमते नजर आए थे। दोनों मोइन और परिवार की हत्या करने के बाद नंगे पांव ही सोहेल गार्डन से निकले थे। दोनों के कंधे पर थैला था। इसी थैले में खून से सने कपड़े और हत्या में इस्तेमाल किया हथियार रखा गया था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज भी जारी की थी। लेकिन दोनों पकड़ में नहीं आ रहे थे।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!