अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Global Market से मजबूती के संकेत, एशियाई बाजारों में भी तेजी का रुख

On: January 22, 2025 11:42 AM
Follow Us:
---Advertisement---

नई दिल्ली,। Global Market से आज पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं। पिछले सत्र के कारोबार के दौरान वॉल स्ट्रीट के सूचकांक बढ़त के साथ बंद हुए। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी फिलहाल मामूली तेजी के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार पिछले सत्र के दौरान सीमित दायरे में कारोबार करने के बाद मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। एशियाई बाजार में भी आज आमतौर पर तेजी का माहौल बना हुआ है। अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान उत्साह का माहौल बना रहा, जिसके कारण वॉल स्ट्रीट के सूचकांक पॉजिटिव नोट के साथ बंद हुए। एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.70 प्रतिशत उछल कर 5,304.72 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह नैस्डेक ने 184.76 अंक यानी 1.10 प्रतिशत की मजबूती के साथ 16,920.79 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स फिलहाल 0.03 प्रतिशत की तेजी के साथ 39,087.93 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है।

Today,s gold price:Gold prices hit one-week high, know today’s price

 

 

 

 

 

 

 

 

 

यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान सीमित दायरे में कारोबार होता रहा। एफटीएसई इंडेक्स 0.26 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 8,317.59 अंक के स्तर पर बंद हुआ। दूसरी ओर, सीएसी इंडेक्स ने 0.46 प्रतिशत की बढ़त के साथ 8,132.49 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 0.43 प्रतिशत की मजबूती के साथ 18,774.7 एक अंक के स्तर पर बंद हुआ। एशियाई बाजार में भी आज आमतौर पर तेजी का रुख नजर आ रहा है। एशिया के 9 बाजारों में से 3 के सूचकांक मामूली गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि 6 सूचकांक बढ़त के साथ हरे निशान में बने हुए हैं। गिफ्ट निफ्टी 0.05 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 23,019.50 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह निक्केई इंडेक्स 0.10 प्रतिशत की गिरावट के साथ 38,862.95 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। इसके अलावा सेट कंपोजिट इंडेक्स से 0.06 प्रतिशत फिसल कर 1,365.53 अंक तक गिर गया है। दूसरी ओर, स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.36 प्रतिशत की तेजी के साथ 3,330.43 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह हैंग सेंग इंडेक्स 107.39 अंक यानी 0.57 प्रतिशत की मजबूती के साथ 18,934.74 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। ताइवान वेटेड इंडेक्स फिलहाल 0.40 प्रतिशत की बढ़त के साथ 21,891.93 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है। इसी तरह कोस्पी इंडेक्स 0.05 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,724.24 अंक के स्तर पर बना हुआ है। इसके अलावा जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 1.05 प्रतिशत की मजबूती के साथ 7,251.54 अंक के स्तर पर और शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.01 प्रतिशत की सांकेतिक बढ़त के साथ 3,124.23 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!