अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

सुखबीर ने 10 रुपये में ली शिरोमणि Akali Dal की सदस्यता

On: January 21, 2025 4:41 PM
Follow Us:
---Advertisement---

बठिंडा: शिरोमणि Akali Dal ने सोमवार को अपना सदस्यता अभियान शुरू कर दिया। पूर्व अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने मुक्तसर जिले में पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की ‘कर्मभूमि’ बादल गांव में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सुखबीर ने बादल गांव में दस रुपये नकद जमा करने के बाद सदस्यता पर्ची प्राप्त की है। राज्य भर में मेंबरशीप अभियान के दौरान मोहाली, पटियाला, संगरूर और फरीदकोट के अलावा अन्य स्थानों पर भी पार्टी कार्यकर्ता एकत्र हुए। कार्यकर्ताओं ने पार्टी की सदस्यता के लिए दस रुपये जमा करके फार्म भरे। इस अवसर पर सुखबीर सिंह बादल ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि वह शिरोमणि Akali Dal कार्यालय में पार्टी के आदेशों का पालन करेंगे। तदनुसार, उन्होंने सदस्यता ग्रहण करके अपना सदस्यता फॉर्म भर दिया है। उन्होंने कहा कि वह अकाली दल पार्टी के आदेशों का पालन करेगा। उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि अकेले लंबी हलके से 40 हजार से ज्यादा लोग सदस्य बनेंगे। एक महीने के अभियान के तहत पार्टी सदस्यों को जोड़ने में सक्षम होगी। अकाली दल के कार्यकारी अध्यक्ष बलविंदर सिंह भुंदड़ ने आज यहां पार्टी मुख्यालय से सदस्यता अभियान की शुरूआत वरिष्ठ नेता महेशइंदर सिंह ग्रेवाल और सुच्चा सिंह लंगाह को मेंबरशीप की प्रतियां सौंपकर की। पार्टी के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता सदस्यता प्रतियां लेने के लिए मुख्य कार्यालय आए। वरिष्ठ नेता डा. चीमा ने कहा कि यह मुहिम 20 फरवरी तक जारी रहेगी और पार्टी के अध्यक्ष पद का चुनाव 1 मार्च को होगा।

 

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!