अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Delhi से आ रही वोल्वो बस पलटी, कई यात्री घायल

On: January 21, 2025 12:09 PM
Follow Us:
---Advertisement---

लखनऊ। पारा थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह एक वोल्वो बस पलट गई। हादसे में कई यात्री घायल हुए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। इनमें से कुछ यात्री महाकुंभ को जा रहे थे। Delhi से सवारियों को लेकर एक वोल्वो बस लखनऊ की ओर आ रही थी। रविवार की सुबह तिकुनिया मोड़ पर बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में बस में सवार यात्री चीखने-चिल्लाने लगे। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से बस में सवार घायल यात्रियों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। इनमें कुछ लोगों को मामूली चोटें आयीं, जो प्राथमिक उपचार के बाद अपने गंतव्य स्थान के लिए रवाना हो गये। प्रभारी निरीक्षक सुरेश सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, बस में तीस से अधिक सवारी भरी थी। इनमें कुछ लोग महाकुंभ जा रहे थे। कुछ यात्री बाराबंकी और सुलतानपुर के रहने वाले हैं। अमन नाम के ट्रैवल एजेंट ने बस को बुक किया था। घटना के बाद से चालक फरार है। घायलों में एक बच्चे की हालत ज्यादा नाजुक है। सात महिलाएं भी घायल हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भाजपा ने Delhi Assembly elections के लिए जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply