अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Kejriwal ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, छात्रों के लिए कही बड़ी बात

On: January 17, 2025 12:28 PM
Follow Us:
---Advertisement---

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। इससे ठीक पहले अब आम आदमी पार्टी के संस्थापक Kejriwal ने पीएम मोदी को एक चिट्ठी लिखी है। अपनी चिट्ठी में अरविंद केजरीवाल ने छात्रों को दिल्ली मेट्रो में 50% छूट देने की मांग की है। उन्होंने अपने पत्र में लिखा है कि दिल्ली मेट्रो में केंद्र और दिल्ली सरकार दोनों का हिस्सा है। ऐसे में केंद्र और दिल्ली सरकार दोनों इससे होने वाला खर्चा वहन करें। हम बस में छात्रों के लिए फ्री बस यात्रा की योजना बना रहे हैं।
मेट्रो के किराए में आधी छूट देने की मांग
दरअसल, आम आदमी पार्टी के संस्थापक Kejriwal ने पीएम मोदी को पत्र लिखा है। अपने पत्र में उन्होंने उन्होंने लिखा है, ‘मैं दिल्ली के स्कूल और कॉलेज के छात्रों से संबंधित एक महत्वपूर्ण मामले पर आपका ध्यान आकर्षित करने के लिए ये पत्र लिख रहा हूं। दिल्ली के छात्र अपने स्कूल अथवा कॉलेज तक आने-जाने के लिए बड़े पैमाने पर मेट्रो पर निर्भर हैं। छात्रों पर वित्तीय बोझ को कम करने के लिए मैं दिल्ली मेट्रो में छात्रों को 50% की रियायतें देने का प्रस्ताव रखता हूं।’

Arvind Kejriwal का जाट आरक्षण का दांव, दिल्ली चुनाव

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

केंद्र और राज्य सरकार का बराबर हिस्सा
Kejriwal ने अपने पत्र में आगे लिखा है, ‘दिल्ली मेट्रो दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार के बीच 50:50 सहयोग की परियोजना है। इसलिए इस पर होने वाले खर्च को दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार आधा-आधा वहन करें। हमारी ओर से हम छात्रों के लिए बस यात्रा पूरी तरह से मुफ्त करने की योजना बना रहे हैं। मुझे पूरी उम्मीद है कि आप इस प्रस्ताव से सहमत होंगे।’
बसों में जल्द मुफ्त यात्रा का कर सकते हैं ऐलान
बता दें कि Kejriwal की इस चिट्ठी के बाद दिल्ली की राजनीति में बयानबाजी का दौर शुरू होने वाला है। इस बीच यह भी माना जा रहा है कि चुनाव से पहले जल्द ही अरविंद केजरीवाल छात्रों को बस में मुफ्त यात्रा का ऐलान कर सकते हैं।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!