आइजोल: सेना के पूर्व प्रमुख वीके सिंह ने बृहस्पतिवार को मिजोरम के नए राज्यपाल के रूप में शपथ ली। Mizoram को 1987 में पूर्ण राज्य का दर्जा मिलने के बाद से सिंह 25वें राज्यपाल बने हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री सिंह ने हरि बाबू कंभमपति की जगह ली, जिन्हें ओडिशा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
गुवाहाटी हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस विजय बिश्नोई ने आइजोल के राजभवन में आयोजित एक समारोह में सिंह को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री लाल थनहवला और जोरमथांगा मौजूद रहे।
वीके सिंह ने Mizoram के राज्यपाल की शपथ ली
On: January 17, 2025 11:05 AM

---Advertisement---
