अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

बाबा साहब के नाम पर छलावापूर्ण राजनीति करने वालों से सावधानी जरूरी : Mayawati

On: January 14, 2025 7:48 PM
Follow Us:
---Advertisement---

लखनऊ संसद में बाबा साहब डा. भीमराव आंबेडकर पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बयान काे लेकर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) 24 दिसंबर (मंगलवार) को देशव्यापी आंदोलन करने की घोषणा की है। पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष Mayawati ने इस शांतिपूर्ण आंदोलन की सफल बनाने सर्वसमाज के लोगों से अपील की है। बसपा प्रमुख ने कहा कि केन्द्रीय गृहमंत्री ने संसद में जिस तरह से बाबा साहब पर विरोधी टिप्पणी की है, उसे वापस लें। लेकिन अभी तक उनकी ओर से कोई भी प्रतिक्रिया नहीं आयी है। ​अमित शाह के बयान को वापस लेने की माँग को लेकर बसपा मंगलवार को देश भर में जिला मुख्यालयों पर शान्तिपूर्ण धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने की सर्वसमाज से अपील की है।

Mayawati का अमित शाह पर तीखा हमला, कांग्रेस को बताया “छलावा”

 

 

 

 

 

 

 

 

Mayawati ने दलों से एक देश एक चुनाव विधेयक का समर्थन करने का आग्रह किया

इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री Mayawati ने सोमवार को सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा है कि बाबा साहब का जिस तरह से अपमान हुआ है, उससे उनके करोड़ों अनुयाइयों को ठेस पहुंची हैं। इससे यह साबित होता है कि कांग्रेस और भाजपा आदि कोई भी उनका सच्चा हितैषी नहीं। सबकी नीयत, नीति में खोट है। ऐसे में बाबा साहब के नाम पर छलावापूर्ण राजनीति करने वालों से सावधानी जरूरी है। उन्होंने कहा कि इस घटना को लेकर कांग्रेस नेता का आज घड़ियाली आँसू बहा रहे हैं जबकि बाबा साहब के जीते जी और उनके देहान्त के बाद भी कांग्रेस का उनके और उनके अनुयाइयों के हित व कल्याण के प्रति रवैया हमेशा जातिवादी व तिरस्कार पूर्ण रहा है। इनको दलित-पिछड़ों की याद केवल इनके खराब दिनाें में ही आती है

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply