अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Maha Kumbh में AI तकनीक से रहेगी आतंकियों-अपराधियों पर नजर

On: December 28, 2024 8:02 PM
Follow Us:
---Advertisement---

लखनऊ। कनाडा में बैठकर हिन्दुस्तान के खिलाफ साजिश रचने वाले खालिस्तानी आतंकी पन्नू की Maha Kumbh को लेकर दी गई धमकी के बाद खुफिया एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। पन्नू ने धमकी दी है कि यूपी के पीलीभीत में मारे गये चार खालिस्तानी आतंकियों की मौत का बदला Maha Kumbh में आतंक फैलाकर लिया जायेगा। ऐसे में मेला पुलिस अब खालिस्तानी और मोस्ट वांटेड एक सूची तैयार कर रही है। मेला पुलिस ने उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान,उत्तराखंड, मध्य प्रदेश समेत देश के अलग-अलग शहरों की खुफिया और पुलिस महकमे से खालिस्तानी और टॉप अपराधियों की सूची मांगी है।सूची मिलते ही इन सभी की फोटो को फेशियल रिकग्निशन सिस्टम में अपलोड कर दिया जाएगा।

 

 

 

 

 

Maha Kumbh मेले में प्रवेश करने वाले खालिस्तानी और मोस्ट वांटेड अपराधियों को लेकर मेला पुलिस ने जो खाका खींचा है उसके अनुसार मेले में आने वाले खालिस्तानी और मोस्ट वांटेड अपराधियों का चेहरा देखते ही सायरन बजेगा। जिससे सक्रिय होकर पुलिस अपराधियों को धर दबोचेगी। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित फेशियल रिकॉग्निशन सिस्टम में इन सभी की फोटो को अपलोड किया जाएगा। जैसे ही एआई आधारित फेशियल रिकॉग्निशन सिस्टम के लगे कैमरों के सामने से कोई गुजरेगा तो अपलोड की गई फोटो से अपराधियों की पहचान कर पुलिस कंट्रोल रूम में नोटिफिकेशन के साथ ही इसका सायरन बजने लगेगा। ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि मेला में सुरक्षा व्यवस्था बनी रहेगी।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply