अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

China ने हवा के बाद जमीन पर भी चौंकाया, दुनिया की सबसे तेज रफ्तार ट्रेन का किया सफल ट्रायल

On: December 28, 2024 9:52 AM
Follow Us:
---Advertisement---

नई दिल्ली। China में 450 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार वाली हाई स्पीड ट्रेन सीआर 450 का सफल ट्रायल किया गया है। इसे दुनिया की सबसे तेज रफ्तार वाली ट्रेन माना जा रहा है। इस ट्रेन का परिचालन अगले साल से शुरू हो सकता है।बुधवार को जब यह ट्रेन ट्रायल रन के दौरान तियानजिन से बीजिंग के लिए रवाना हुई तो लोगों ने इस ट्रेन के कई वीडियो बनाए। चीन की इंटरनेट मीडिया पर वीडियो प्रसारित हो रहा है। सीआर 450 का वीडियो दूसरी बार तस्वीर सामने आया है। इससे पहले नवंबर में परीक्षण का वीडियो सामने आया था, लेकिन इसे हटा दिया गया था।

 

 

 

 

 

मौजूदा मॉडल से हल्की है नई ट्रेन
साइड से देखने पर ट्रेन एक तीर जैसी दिखती है। China के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, सीआर450 की बाडी का वजन लगभग 10 टन है। यह सीआर450 के मौजूदा मॉडल से 12 प्रतिशत हल्का है। पिछले महीने के लीक हुए परीक्षण वीडियो में सीआर450एएफ-0001 अंकित ट्रेन दिखी थी, जबकि इस बार सीआर450 का सीरियल नंबर सफेद टेप से ढका हुआ है। यह परियोजना चीन की 14वीं पंचवर्षीय योजना का हिस्सा है, जिसके तहत हाई-स्पीड रेल बुनियादी ढांचे को भी अपग्रेड किया जाना है। चीन में 45,000 किमी का सबसे बड़ा हाई-स्पीड रेल नेटवर्क है।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply