अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

जेब से रुपये निकालने का आरोप लगाकर युवक को पकड़ा, भीड़ ने रस्सी से बांधकर पीटा..

On: October 18, 2024 4:48 PM
Follow Us:
---Advertisement---

जेब से रुपये निकालने का आरोप लगाकर युवक को पकड़ा, भीड़ ने रस्सी से बांधकर पीटा..

बदायूं।कोतवाली दातागंज क्षेत्र में बरेली तिराहा पर कुछ लोगों ने एक युवक को पकड़ लिया।उस पर जेब से रुपये निकालने का आरोप लगाया तो भीड़ एकत्र हो गई। उसके बाद उसे बांधकर पीटा। युवक खुद को बेकसूर बता रहा था, लेकिन लोगों ने उसकी एक न सुनी। बाद में सूचना पर पहुंची पुलिस युवक को हिरासत में कर थाने ले आई। हालांकि जिस व्यक्ति जेब से रुपये निकलने का आरोप लगाया था। वह पुलिस के सामने नहीं आया और न ही कोई शिकायत दी।

गुरुवार को शाम चार बजे दातागंत के बरेली तिराहा पर खड़े एक व्यक्ति ने युवक पर जेब से रुपये निकालने की कोशिश करने का आरोप लगा दिया। इसके बाद भीड़ एकत्र हो गई। आरोपी युवक को पकड़ लिया गया। जबकि उसके साथ के दो युवक मौके से बाइक लेकर भाग गए।इसके बाद भीड़ ने युवक की पिटाई शुरू कर दी। उसे रस्सी से बांधकर पीटा गया। घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस पहुंची तो मौजूद मौके से भीड़ भाग गई। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि अभी तक इस मामले की किसी ने तहरीर नहीं दी है। जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट-जयकिशन सैनी (समर इंडिया)

 

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply