अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Sahaswan news : ससुराल पहुंचे युवक ने पत्नी के साथ की मारपीट सूचना पाकर पहुंची डायल 112 आरोपी फरार

On: October 14, 2024 7:51 PM
Follow Us:
---Advertisement---

ससुराल पहुंचे युवक ने पत्नी के साथ की दे धना धन

सूचना पाकर पहुंची डायल 112 आरोपी फरार

ससुर ने दामाद के विरुद्ध कराई रिपोर्ट दर्ज

(सहसवान से समर इंडिया के लिए एसपी सैनी की रिपोर्ट)

सहसवान: पति की प्रताड़ना से परेशान होकर पत्नी मायके में जाकर रहने लगी तो पति ने ससुराल पहुंचकर पत्नी के साथ दे धना धन कर डाली पत्नी की चीख पुकार सुनकर पहुंचे परिजनों को भी आरोपी ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया मामले की जानकारी तत्काल 112 पुलिस को दी गई जैसे ही पुलिस पहुंची आरोपी भागने में सफल हो गया ससुर ने दामाद के विरुद्ध थाना उझानी में गंभीर धाराओं में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।

थाना कोतवाली उझानी क्षेत्र के ग्राम में मिहोना निवासी दिनेश पुत्र रामप्रसाद ने बताया कि उसने अपनी पुत्री की शादी थाना कोतवाली जरीफ नगर के ग्राम कांकसी निवासी महेंद्र उर्फ करूं पुत्र सुभाष चंद्र के साथ अपनी पुत्री प्रमेला देवी की शादी की थी शादी के बाद से ही उसका दामाद महेंद्र उसके साथ बेवजह मारपीट करने लगा जिसकी प्रताड़ना से परेशान होकर मेरी पुत्री एक महत्वपूर्ण मेरे घर आकर रहने लगी मेरा दामाद महेंद्र उर्फ करू अचानक मेरे घर पर आ धमका आते ही उसने मेरी पुत्री प्रमेला देवी को गाली गलौज करते हुए मारपीट प्रारंभ कर दी उसके शोर मचाए जाने पर हम लोग मौके पर पहुंच गए बीच बचाव करने लगे तो उसने हमारे साथ भी मारपीट कर हमें घायल कर दिया मामले की जानकारी तत्काल 112 पुलिस को दी गई जैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची आरोपी दामाद भागने में सफल हो गया ससुर दिनेश ने दामाद महेंद्र उर्फ करू के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया तो पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी तथा घायलों को चिकित्सीय परीक्षण हेतु उझानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा है।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply