अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Budaun News:रिश्वतखोर चौकी इंचार्ज को एंटी करप्शन टीम ने 20 हजार रूपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ किया गिरफ्तार..

On: October 10, 2024 11:55 AM
Follow Us:
---Advertisement---

Budaun News: रिश्वतखोर चौकी इंचार्ज को एंटी करप्शन टीम ने 20 हजार रूपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ किया गिरफ्तार.. 

बदायूं।एंटी करप्शन टीम ने बुधवार दोपहर कादरचौक के भूड़ा भदरौल चौकी इंचार्ज हरगोविंद सिंह यादव को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया।उझानी रोड पर रामचंद्र शास्त्री मेमोरियल इंटर कॉलेज के सामने चतुरीनगला-शाहपुर मोड़ पर जैसे ही चौकी इंचार्ज ने रिश्वत ली।एंटी करप्शन की टीम ने दरोगा को पकड़ लिया और गाड़ी में बैंठाकर उझानी थाने ले आई।

कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव भुड़िया के रहने वाले ओमकार सिंह फौज में हैं। उनका भाई से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। दोनों में कुछ दिन पहले विवाद हो गया था। जिस पर चौकी प्रभारी ने दोनों को हिरासत में लेकर चौकी पर बैंठा लिया।ओमकार के खिलाफ मारपीट की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर शांति भंग में चालान कर दिया था। जबकि उनके भाई को छोड़ दिया था। चौकी इंचार्ज ने ओमकार का मुकदमा खत्म कर भाई पर कार्रवाई के लिए 50 हजार रुपये की मांग की थी। 20 हजार रुपये में मामला तय हो गया। ओमकार ने चौकी प्रभारी की करतूत एंटी करप्शन टीम को बताई।

चौकी इंचार्ज ने पीड़ित को बुलाया था:-इधर, ओमकार को चौकी इंचार्ज लगातार कॉल कर रहे थे। चौकी इंचार्ज ने रुपये देने के लिए उसे बुधवार को बुलाया था। इधर, एंटी करप्शन की टीम ने अपना जाल सुबह से ही बिछा रखा था। ओमकार ने टीम को बताया कि दरोगा उझानी रोड रामचंद्र शास्त्री मैमोरियल इंटर कॉलेज के सामने चतुरी नगला शाहपुर मोड़ पर है, वहीं रुपये लेगा।एंटी करप्शन की टीम वहां पहुंच गई। दोपहर करीब 12 बजे ओमकार रुपये लेकर शाहपुर मोड़ पर पहुंचे तो चौकी प्रभारी हरगोविंद वहां मौजूद मिला। जैसे ही ओमकार ने बीस हजार रुपये निकालकर चौकी इंचार्ज को दिए, एंटी करप्शन की टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया।

चौकी इंचार्ज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज:-चौकी इंचार्ज को गाड़ी में बैठाकर सीधे उझानी कोतवाली ले जाया गया। यहां चौकी इंचार्ज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। इसके बाद टीम उसे अपने साथ बरेली ले गई। एंटी करप्शन की कार्रवाई से पुलिस महकमे में खलबली मची हुई है। भ्रष्टाचार निवारण संगठन के सीओ यशपाल सिंह ने बताया कि दरोगा महेश कुमार ने ओमकार से कार्रवाई के नाम पर रिश्वत मांगी थी। वह बुधवार दोपहर 20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया है। इस मामले में एफआईआर दर्ज कर आगे विधिक कार्रवाई की जा रही है।समर इंडिया…

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply