fbpx

Sahaswan news :सहसवान ग्राम प्रधान संगठन के लिए पालू उर्फ पुष्पेंद्र यादव सर्व समिति से अध्यक्ष चुने गए नवनिर्वाचित अध्यक्ष का ग्राम प्रधानों ने फूल माला पहनाकर किया भव्य स्वागत

सहसवान ग्राम प्रधान संगठन के लिए पालू उर्फ पुष्पेंद्र यादव सर्व समिति से अध्यक्ष चुने गए

नवनिर्वाचित अध्यक्ष का ग्राम प्रधानों ने फूल माला पहनाकर किया भव्य स्वागत

(सहसवान से समर इंडिया के लिए एसपी सैनी की रिपोर्ट)

सहसवान (बदायूं) सहसवान विकासखंड कार्यालय सभागार में क्षेत्र की ग्राम प्रधान की एक बैठक ग्राम गंगापुर के प्रधान पति लालू यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान संगठन कार्यकारिणी का प्रस्ताव बैठक की अध्यक्षता कर रहे लालू यादव ने रखा जिसमें सर्व समिति से सहसवान ग्राम प्रधान संगठन अध्यक्ष पद के लिए ग्राम तिगरा निवासी पालू उर्फ पुष्पेंद्र यादव के नाम का प्रस्ताव रखा जिसे सर्व समिति से स्वीकार कर लिया गया ग्राम प्रधान संगठन का अध्यक्ष पाल उर्फ पुष्पेंद्र यादव के नामित होते ही उपस्थित ग्राम प्रधानों तथा प्रधान प्रतिनिधियों ने करतल ध्वनि एवं फूल माला पहनाकर नवनिर्वाचित अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया तत्पश्चात बैठक में (संयोजक पद) के लिए उमेश यादव ग्राम प्रधान रसूलपुर बेला ग्राम प्रधान कोल्हार रईस अहमद ग्राम प्रधान क्यावली जय नारायण (सहसंयोजक पद )के लिए ग्राम प्रधान खुखनिया जोजे केपी सिंह तथा ग्राम प्रधान अजय पाल सिंह ग्राम प्रधान परसोना तथा (उपाध्यक्ष पद) के लिए श्रीमती मुकेश वती. ग्राम प्रधान गंगापुर ग्राम प्रधान मुडसान गजेंद्र सिंह यादव (मंत्री पद) के लिए ग्राम प्रधान अफजलपुर छगनपुर मोहम्मद आलम. ग्राम प्रधान कोल्हाई पप्पू शाक्य. ग्राम प्रधान महानगर अशोक यादव व (कोषाध्यक्ष पद )के लिए करन सिंह ग्राम प्रधान भूडखितौरा ग्राम प्रधान कटैया भगवंती विपिन शर्मा .ग्राम प्रधान जाहिदपुर आलमपुर. राम बहादुर को सर्व समिति से मनोनीत किया गया तथा नवनिर्वाचित पदाधिकारी को भी फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया तत्पश्चात मिष्ठान वितरण किया गया। इस मौके पर ग्राम प्रधान श्रीपाल विपिन केदारी सिंह बब्बन राहत जयनारायण ठाकुर रजत सहित साथ दर्जन से ज्यादा ग्राम प्रधान तथा उनके प्रतिनिधि उपस्थित थे अंत में नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान संगठन अध्यक्ष पालू उर्फ पुष्पेंद्र यादव ने सभी साथियों को अस्वसत किया वह संगठन की मजबूती के लिए तथा उसके सम्मान के लिए हमेशा कार्य करेंगे संगठन हित के लिए लड़ाई लड़ते रहेंगे। अंत में ग्राम प्रधान संगठन के उपाध्यक्ष गजेंद्र सिंह यादव ने सभी आगंतुकों का आभार प्रकट किया।

Leave a Comment