अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

एसडीएम ने अवैध खनन की सूचना पर मारा छापा..चार ट्रैक्टर ट्राली खनन करते पकड़े गए।

On: September 25, 2024 9:02 AM
Follow Us:
---Advertisement---

एसडीएम ने अवैध खनन की सूचना पर मारा छापा..चार ट्रैक्टर ट्राली खनन करते पकड़े गए।

सहसवान।अवैध खनन की सूचना पर एसडीएम प्रेमपाल सिंह ने छापा मारकर चार ट्रैक्टर-ट्राली पकड़ लिए।जबकि खनन कर रहे लोग जेसीबी मशीन लेकर फरार हो गए। चारों वाहनों को सीज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई।

एसडीएम प्रेमपाल सिंह को सोमवार, मंगलवार की रात करीब दो बजे सूचना मिली कि सहसवान बिसौली मार्ग पर जेसीबी मशीन से अवैध बालू खनन किया जा रहा है। एसडीएम सूचना मिलते ही बिसौली मार्ग पर राफिया कालेज के पास पहुंचे तो वहां अवैध खनन कर रहे लोग जेसीबी मशीन लेकर फरार हो गए।साथ ही ट्रेक्टर ट्राली चालक भी वाहन छोड़ कर भाग निकले। एसडीएम ने पुलिस को सूचना दी और पकड़े गए ट्रैक्टर ट्रालियों को थाने भिजवा दिया। पुलिस ने वाहनों को सीज कर दिया।खनन अधिकारी को भी सूचना दी गई। उन्होंने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि पकड़े गए ट्रैक्टर ट्रालियों को सीज कर दिया गया है।जयकिशन सैनी (समर इंडिया)

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply