अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Budaun Police: प्रेमी के साथ गई पत्नी,गांव के बाहर फंदे पर लटका मिला पति का शव..जांच में जुटी पुलिस

On: September 20, 2024 7:33 PM
Follow Us:
---Advertisement---

Budaun Police: प्रेमी के साथ गई पत्नी,गांव के बाहर फंदे पर लटका मिला पति का शव..जांच में जुटी पुलिस

बदायूं।सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में एक युवक का शव आज शुक्रवार सुबह गांव के बाहर फंदे से लटका मिला। उसकी पत्नी दो महीने पहले प्रेमी के साथ कहीं चली गई। इसके बाद से ही वह अवसाद में चल रहा था। बेटे का कहना है कि बृहस्पतिवार की रात मां अपने प्रेमी के साथ घर आई और पिता को भी साथ ले गई थी। शुक्रवार सुबह पिता का शव गांव के बाहर फंदे से लटका मिला।18 वर्षीय बेटे ने बताया कि उसकी मां और पिता बाहर ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करते थे।उनके पास गांव निजामपुर का एक युवक भी आता-जाता रहता था। मां के उस युवक से संबंध हो गए थे।पहले भी वह कई बार युवक के साथ जा चुकी थी। तब पिता वापस बुला लाते थे। करीब दो माह पहले मां फिर उसी युवक के साथ चली गई। इस बार पिता ने मां को घर लाने से मना कर दिया।

हत्या कर शव लटकाने का आरोप:-बेटे ने बताया कि मां के जाने के बाद से पिता एक माह से अवसाद में थे।बेटे का कहना है कि बृहस्पतिवार की रात मां और उसका प्रेमी युवक घर आया था और पिता को अपने साथ ले गया था।आज शुक्रवार की सुबह पिता का शव गांव के बाहर पेड़ पर फंदे से लटका मिला।परिजन ने हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है।
थाना सिविल लाइंस के इंस्पेक्टर संजय कुमार सिंह ने बताया कि परिजन की तरफ से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।समर इंडिया..

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply