अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने पुलिस मुख्यालय का औचक निरीक्षण किया।

On: September 4, 2024 7:19 PM
Follow Us:
मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने पुलिस मुख्यालय का औचक निरीक्षण किया।
---Advertisement---
मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने पुलिस मुख्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने पुलिस मुख्यालय से संचालित महिला सुरक्षा हेल्पलाइन और पुलिस द्वारा संचालित की जा रही विभिन्न गतिविधियों की जानकारी ली।

Pushkar Singh Dhami ने अधिकारियों को निर्देश दिये

राज्य में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाया जाए। कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने और शांति भंग करने वाले अराजक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि महिला अपराधों से जुड़ी घटनाओं पर त्वरित कार्रवाई की जाए।
Pushkar Singh Dhami ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिये कि डेमोग्राफिक चेंज, धर्मान्तरण, लव जिहाद के प्रकरणों पर यथाशीघ्र कार्रवाई की जाए।
उन्होंने कहा कि राज्य की शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों को बख्शा नहीं जायेगा। अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस द्वारा सघन अभियान चलाया जाए

Pushkar Singh Dhami आपराधिक पृष्ठभूमि वाले लोगों पर नियमित निगरानी रखी जाए।

मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिये कि राज्य के सीमावर्ती क्षेत्रों में गश्त बढ़ाई जाए एवं प्रदेश में आने-जाने वालों पर निगरानी रखी जाए। अपराधों को कम करने की दिशा में लगातार कार्य किये जाएं।
इस अवसर पर डीजीपी श्री अभिनव कुमार, एडीजी श्री अमित कुमार सिन्हा, श्री वी. मुरूगेशन, श्री ए.पी. अंशुमान समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply