अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

अंबाला में सीएम नायब सिंह सैनी की अनिल विज से मुलाकात: जानिए बातचीत की मुख्य बातें

On: August 11, 2024 11:41 AM
Follow Us:
नायब (2)
---Advertisement---

अंबाला: हरियाणा के नवनियुक्त मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज प्रदेश के पूर्व गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के अंबाला स्थित आवास पहुंचे. इस दौरान नायब सिंह सैनी ने अनिल विज को बुके देकर उनसे आशीर्वाद लिया. वहीं, अनिल विज ने भी नायब सिंह सैनी के बुके देकर उन्हें बधाई दी. इसके बाद अनिल विज और मुख्यमंत्री नायब सैनी घर के अंदर चले गए. जब सीएम नायब सैनी अनिल विज से मुलाकात करने उनके आवास पर पहुंचे तो उस वक्त बीजेपी के कार्यकर्ता भारी संख्या में मौजूद रहे.

 

 

 

 

 

मुलाकात हुई क्या बात हुई? बताया जा रहा है कि इस दौरान सीएम नायब सैनी ने अनिल विज से सियासी हलचल को लेकर चर्चा की. बता दें कि नायब सैनी ने जब से मुख्यमंत्री पद संभाला है तब से आए दिन आगामी चुनावी रणनीति को लेकर दिल्ली का दौरा कर रहे हैं. इस कड़ी में सीएम सैनी ने पूर्व गृहमंत्री अनिल विज से भी मुलाकात कर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की.

नायब

 

 

 

 

 

बैठक को लेकर क्या बोले अनिल विज?: बैठक के बाद अनिल विज ने कहा “करीब 40 मिनट तक मुलाकात हुई. इस दौरान विभिन्न मुद्दों पर बातचीत भी हुई. मैंने पहले भी कहा है मेरी पार्टी से कोई नाराजगी नहीं है. मैं पार्टी का अनन्य भक्त हूं. इस प्रकार की जो घटनाएं होती रहती हैं मैं उसे कभी दिल पर नहीं लगाता.”

 

 

 

 

 

 

अनिल विज से मिले सीएम सैनी: वहीं, पूर्व गृह मंत्री अनिल विज से मुलाकात के बाद सीएम नायब सिंह सैनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर तस्वीरें साझा करते हुए लिखा है “मैं जब यहां जिला अध्यक्ष रहा तब भी आदरणीय अनिल विज साहब का आशीर्वाद रहा. जब पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बना तब भी इनका आशीर्वाद मिलता रहा. अब जब पार्टी ने प्रदेश का मुख्यमंत्री मिला है तो आदरणीय अनिल विज साहब से आशीर्वाद लेने आया हूं. अनिल विज साहब के मार्गदर्शन में प्रदेश को आगे बढ़ाना है. हमें मिलकर प्रदेश की सभी 10 सीटों पर जीत का परचम लहराना है. भारतीय जनता पार्टी परिवार के वरिष्ठ सदस्य पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री अनिल विज जी से आत्मीय मुलाकात की. उनके स्नेह और मार्गदर्शन के लिए आभारी हूं.

 

 

 

 

 

19 मार्च को अनिल विज से नहीं हो पाई थी मुलाकात: चुनावी साल में जब से नायब सिंह सैनी ने जब से हरियाणा के मुख्यमंत्री का पदभार संभाला है तभी से राजनीतिक गलियारे में कई तरह की खबरें सामने आ रही थीं कि अनिल विज नाराज हैं. इससे पहले 19 मार्च को खबर आ रही थी सीएम नायब सिंह सैनी अनिल विज से मुलाकात करने वाले हैं. हालांकि 19 मार्च को नायब सिंह सैनी ने अंबाला में रोड शो भी किया, लेकिन अनिल विज से उनकी मुलाकात नहीं हो पाई थी. इस दौरान अनिल विज लगातार कह रहे थे “वो जब चाहें आ सकते हैं, उनका मेरे घर पर स्वागत है.’

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!