अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

शादी के एक सप्ताह बाद दुल्हन ने दिया धोखा,पहले प्यार से खिलाया खाना,फिर कर दी ये करतूत

On: July 23, 2024 6:11 PM
Follow Us:
---Advertisement---

शादी के एक सप्ताह बाद दुल्हन ने दिया धोखा,पहले परिजनों को प्यार से खिलाया खाना,फिर कर दी ये करतूत

बदायूं।वजीरगंज थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता अपने ससुराल वालों को बेहोश करके घर से जेवर और नकदी लेकर भाग गई। परिवार वालों ने उसका बरेली तक पीछा किया लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला और न ही अब शादी कराने वाला मिल रहा है।

ग्राम सरौरिया निवासी अर्जुन की एक सप्ताह पहले बरेली निवासी रानी से मंदिर में शादी हुई थी। अर्जुन के परिवार वालों का कहना है कि रविवार रात रानी ने खाना बनाया और उसने खाने में नशा करने वाली कोई चीज मिला दी, जिससे उनके परिवारवाले खाना खाकर बेहोश हो गए। जब वह सोमवार सुबह उठे तो घर में दुल्हन नहीं थी।घर से सारा माल जेवर और नकदी चोरी हो चुका था। इसके बाद परिवारवालों ने दुल्हन को तलाश करना शुरू कर दिया। उन्हें पता चला कि दुल्हन को शादी में जो चप्पल दी गई थी। उसकी एक चप्पल करेंगी रेलवे स्टेशन पर पड़ी मिली है। इससे परिवार वाले उसे ढूंढते हुए करेंगी स्टेशन पहुंच गए।

उन्हें शक हुआ कि दुल्हन ट्रेन में सवार होकर बरेली चली गई है। इससे परिवार वाले भी बरेली पहुंच गए। बरेली में जिस व्यक्ति ने अर्जुन की शादी कराई थी। वह अपने घर पर ताला डालकर भाग गया है। इसकी शिकायत पर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।समर इंडिया..

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply