अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

नाग लेकर घूमना सपेरे को पड़ा महंगा…वन दरोगा ने दर्ज कराई रिपोर्ट

On: July 22, 2024 6:53 PM
Follow Us:
---Advertisement---

नाग लेकर घूमना सपेरे को पड़ा महंगा…वन दरोगा ने दर्ज कराई रिपोर्ट

बदायूं। सावन में एक सपेरे को नाग लेकर घूमना महंगा पड़ गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पशु मित्र और वन विभाग की टीम ने उसे पकड़ लिया। उसके पास से नाग को कब्जे में ले लिया है। वन विभाग ने सपेरे के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है, जिससे पुलिस ने सपेरे को हिरासत में ले लिया। उसके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

वन दरोगा अशोक कुमार के मुताबिक रविवार दोपहर सूचना मिली कि एक सपेरा रिलायंस पेट्रोल पंप के नजदीक नाग लेकर घूम रहा है। उसे देखकर स्थानीय लोगों ने पशु मित्र विकेंद्र शर्मा को सूचना दी थी, जिससे वह और वन दरोगा अशोक कुमार अपने हमराह मथुरा सिंह के साथ मौके पर पहुंच गए। उस दौरान सपेरा पिटारे में लेकर नाग को इधर उधर लोगों को दिखा रहा था।तभी उन्होंने सपेरे को पकड़ लिया। उसे सिविल लाइंस थाने लाया गया, जहां उसने पूछताछ में अपना नाम कन्नौज जिले के विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के गांव अर्जुनपुर निवासी कन्हैया नाथ पुत्र ओमकार नाथ बताया। उसके पास से एक नाग और उसका पिटारा कब्जे में ले लिया गया। वन दरोगा ने उसके खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम की धारा 9 व 72 के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस संजय कुमार सिंह ने बताया कि सपेरे को हिरासत में ले लिया गया है। उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।जयकिशन सैनी (समर इंडिया)

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply