अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

इस्लामनगर के गांव चंदोई में पिटता रहा परिवार, वीडियो बनाते रहे पुलिसकर्मी…वीडियो वायरल

On: July 19, 2024 2:30 PM
Follow Us:
---Advertisement---

इस्लामनगर के गांव चंदोई में पिटता रहा परिवार, वीडियो बनाते रहे पुलिसकर्मी…वीडियो वायरल

इस्लामनगर। थाना क्षेत्र के ग्राम चंदोई में बृहस्पतिवार सुबह मकान का निर्माण करवा रही महिला के परिवार पर पूर्व प्रधान पक्ष के लोगों ने हमला कर दिया। उनके साथ जबरदस्त मारपीट और पथराव किया। इसमें पांच लोग घायल हो गए। उधर, दो पुलिसकर्मी वीडियो बनाने में व्यस्त रहे, जो अब वायरल हो रहे हैं।

ग्राम चंदोई निवासी शर्मिला पत्नी रहमान शाह बृहस्पतिवार सुबह अपने मकान का निर्माण करवा रहीं थीं। उनका आरोप है कि तभी पूर्व प्रधान और उसके परिवार वाले आ गए। उन्होंने मकान निर्माण का विरोध किया और निर्माण बंद करा दिया। शर्मिला के परिवार वालों ने इसका विरोध किया तो पूर्व प्रधान और उसके परिवार वालों ने मारपीट शुरू कर दी। यह देखकर कुछ लोगों ने थाना पुलिस को सूचना दे दी, जिससे चार पुलिस कर्मी गांव में पहुंच गए, लेकिन आरोपियों पर उनका कोई असर नहीं पड़ा।वह पुलिस कर्मियों के सामने ही शर्मिला और उसके बेटों के साथ मारपीट करते रहे। इसमें शर्मिला, उसके बेटे उस्मान, शहजाद उर्फ चिनौरी, इस्लाम को गंभीर चोटें आईं। पूर्व प्रधान शफी मोहम्मद भी घायल हुआ है। शर्मिला ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी, लेकिन देर शाम तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हो पाई। इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर आई है।उस पर कार्रवाई कराई जा रही है।(समर इंडिया)

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply