अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

युवती को फेसबुक इंस्टाग्राम के माध्यम से रिश्तेदार युवक ने किया बदनाम,रिश्ता टूटा..

On: May 24, 2024 7:49 PM
Follow Us:
---Advertisement---

युवती को फेसबुक इंस्टाग्राम के माध्यम से रिश्तेदार युवक ने किया बदनाम,रिश्ता टूटा..

आरोपी के कृत्य से पूरा परिवार भयभीत,रिपोर्ट दर्ज

बदायूं| समाज में अब रिश्तेदार ही परिवार को छलने में लगे हुए हैं।उनके द्धारा परिजनों के साथ किया जा रहे नए-नए कृतयों से सगे रिश्तो में भी दरारे आनी शुरू हो गई है।ऐसा ही एक मामला थाना उझानी क्षेत्र के एक ग्राम का है।जहां पीड़ित भतीजे के साले ने पुत्री के गलत फोटो फेसबुक इंस्टाग्राम पर डालकर वायरल कर दिए जिससे पुत्री की मंगनी का रिश्ता टूट गया उपरोक्त आरोपों से जब ऐसा न करने को कहा तो उसने खुले शब्दों में कहा कि वह किसी भी कीमत पर शादी नहीं होने देगा जिससे पूरा परिवार भयभीत हो गया है।युवती के पिता ने थाने में आरोपी के विरुद्ध मामले की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।
पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में पीड़ित पिता ने बताया कि उसके भतीजे का साला प्रवेश कुमार ग्राम हिम्मतपुर थाना भमोरा जनपद बरेली रिश्तेदारी के घर आने जाने लगा था इसी बीच उसने उसकी जवान पुत्री से दोस्ती कर ली दोनों लोग मोबाइल पर बात करते थे।मैंने अपनी पुत्री की शादी तय कर दी थी मंगनी हो गई थी जैसे ही उपरोक्त प्रवेश कुमार को मामले की जानकारी हुई उसने पुत्री के एडिट किए हुए फोटो फेसबुक इंस्टाग्राम पर डालकर वायरल कर दिए जिससे मेरी पुत्री का रिश्ता टूट गया मैंने वह रिश्तेदारों ने उपरोक्त प्रवेश कुमार से ऐसा न करने को कहा तो उसने गाली गलौज करते हुए खुलेआम कहा कि वह शादी नहीं होने देगा जिससे उसका पूरा परिवार है।भयभीत हो गया है पीड़िता के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने आरोपी प्रवेश कुमार के विरुद्ध धारा 504/07 में मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश प्रारंभ कर दी है।

रिपोर्ट – एस.पी सैनी (समर इंडिया)

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply