अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

बदायूँ में फर्जी सिपाही गिरफ्तार….खाकी वर्दी पहन लोगों पर गांठता था रौब, पुलिस ने पकड़ा तो खुली पोल

On: March 2, 2024 6:25 PM
Follow Us:
---Advertisement---

बदायूँ में फर्जी सिपाही गिरफ्तार….खाकी वर्दी पहन लोगों पर गांठता था रौब, पुलिस ने पकड़ा तो खुली पोल

 बदायूँ।सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में एक फर्जी सिपाही पकड़ा गया है। वह शहर के बाईपास पर सरदार पटेल चौराहे के पास लोगों पर खाकी वर्दी का रौब गांठ रहा था। उन्हें हड़का रहा था। तभी लोगों ने इसकी सूचना थाना इंस्पेक्टर को दी, जिससे वह मौके पर पहुंच गए और वर्दी पहने व्यक्ति को थाने ले आए। थाने लाकर जब उससे पूछताछ की गई तो पता चला कि वह सिपाही ही नहीं है।

आरोपी ने अपना नाम हरीश गिरी बताया है। वह बागपत जिले में सिंघावली थाना क्षेत्र के गांव रामनगर का रहने वाला है। वह करीब डेढ़ साल से बदायूं में रह रहा था। उसने एक विधवा महिला से शादी भी कर ली थी। महिला सरकारी स्कूल में टीचर है। हरीश गिरी खुद को सिविल डिफेंस का कर्मचारी बताता था। लोगों से वसूली भी करता था। पुलिस ने उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

रिपोर्ट – जयकिशन सैनी (समर इंडिया)

 

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply