अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

badaun news:शादी के तीन घंटे बाद उजड़ गया दुल्हन का सुहाग..घर जाते वक्त रास्ते में हुआ दर्दनाक हादसा

On: March 1, 2024 7:45 PM
Follow Us:
---Advertisement---

badaun news बदायूँ।इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव चांदपुर निठाया निवासी जितेंद्र (22) पुत्र जसवंत सिंह की शादी बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव जलालपुर निवासी प्रियंका के साथ तय हुई थी। बृहस्पतिवार दोपहर को बिसौली कस्बे के मदनलाल इंटर कॉलेज में सामूहिक विवाह योजना के तहत कई युवक युवतियों की शादी कराई गई। इसी में जितेंद्र और प्रियंका की शादी हुई थी।

 

up police

badaun news जितेंद्र अपनी मां अनारकली और गांव के धारा सिंह के साथ आया था।

दूसरी ओर से प्रियंका के मायके वाले शामिल हुए थे। शादी के बाद शाम चार बजे प्रियंका अपने मायके वालों के साथ ससुराल चली गई जबकि जितेंद्र, उसकी मां और धारा सिंह अलग-अलग बाइक पर गांव लौट रहे थे। उस दौरान जितेंद्र हेलमेट लगाए था।
बताते हैं।कि उनकी दोनों बाइक कुढ़ौली मोड़ पर पहुंची थी। तभी सामने से आ रही आलू लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में जितेंद्र की बाइक आ गई। हादसा इतना जबरदस्त था

 

 

 

कि ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच में जितेंद्र की बाइक फंस गई और काफी दूर तक घिसटती चली गई।हादसे में जितेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसकी मां और धारा सिंह घायल हो गए। इस हादसे की चपेट में एक और बाइक सवार आ गया लेकिन वह बाल-बाल बच गया और बाद में अपनी बाइक लेकर चला गया। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। बाद में ट्रैक्टर-ट्रॉली कब्जे में लेकर युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया।

 

 

badaun news रो-रोकर प्रियंका हुई बेसुध:-चांदपुर निठाया निवासी जितेंद्र दो भाइयों में बड़ा था।

वह खेतीबाड़ी करता था। बृहस्पतिवार को सामूहिक विवाह में उसकी शादी प्रियंका के साथ हुई थी। यहां केवल चंद लोगों के लिए बुलाया गया था। कोई बरात या बैंडबाजा लाने की व्यवस्था नहीं थी। केवल दूल्हा-दुल्हन और परिवार के गिनेचुने लोगों को बुलाया गया था। इससे उनके परिवार के लोग ही शामिल हुए थे। जितेंद्र की मौत से उसके ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पति की मौत की खबर मिलते ही प्रियंका रो-रोकर बेसुध हो गई। उसके आंसू नहीं थम रहे थे।

सामूहिक विवाह से घर लौट रहे दूल्हे की सड़क हादसे में मौत….तीन घंटे में विधवा हो गई दुल्हन

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply