89 हिंदू जोड़ो ने लिए सात फेरे तो एक मुस्लिम जोड़े ने किया निकाह कुबूल।

89 हिंदू जोड़ो ने लिए सात फेरे तो एक मुस्लिम जोड़े ने किया निकाह कुबूल।

मुख्य अतिथि जिला विकास अधिकारी उपजिलाधिकारी ने नव दंपतियों को पुष्प वर्षा कर दिया आशीर्वाद।

सहसवान। प्रमोद संस्कृत महाविद्यालय के मैदान में तहसील स्तरीय मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना कार्यक्रम पंजीकृत एक मुस्लिम सहित 91 जोड़ों में 90 जोड़ों ने एक दूसरे को अपना जीवन साथी चुना एक जोड़ा अनुपस्थित रहा हिंदू जोड़ो को वैदिक रीति रिवाज तथा मुस्लिम जोड़े को निकाह के माध्यम से एक दूसरे के हाथों में हाथ देकर जोड़ों ने जीवनसाथी चुना इससे पूर्व कार्यक्रम स्थल पर जिला विकास अधिकारी उपजिलाधिकारी खंड विकास अधिकारी सहसवान ने सभी अतिथियों का बैंड बाजे तथा पुष्प वर्षा करते हुए स्वागत किया तत्पश्चात नव दंपतियों को अधिकारियों ने पुष्प वर्षा करते हुए शुभ आशीर्वाद दिया तथा शासन से मिलने वाली सहायता राशि एवं घरेलू उपभोग की 11 गिफ्ट प्रदान करते हुए नव दंपतियों को परिजनों के साथ विदाई दी विदाई के समय अधिकांश परिजनों की आंखें नम हो गई।

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत प्रमोद संस्कृत महाविद्यालय के मैदान में 89 हवन कुंड के समक्ष पुरोहित सुधीर दिक्षित ने सामूहिक रूप से हिंदू नव विवाहित दंपतियों को बैठाया गया।
तत्पश्चात हवन मंत्रोच्चार के बीच हिंदू नव दंपतियों को सात फेरे करते हुए जीवन को सफल बनाने के लिए एक दूसरे को जीवन भर साथ निभाने के लिए वचन दोहराए गए वही काजी हाफिज राहत अली ने विकासखंड परिसर की सभागार में मुस्लिम दंपति को निकाह की रस्म अदा कराई।


पश्चात नव दंपतियों को मुख्य अतिथि के रूप में जिला मुख्यालय से पहुंचे जिला विकास अधिकारी सुशांत पांडे उप जिलाधिकारी प्रेमपाल सिंह खंड विकास अधिकारी सहसवान विजय कुमार गुप्ता अधिशासी अधिकारी डॉ राजेश कुमार खंड विकास अधिकारी दहगवां सतीश कुमार तथा भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा करते हुए नव दंपतियों को आशीर्वाद दिया तथा उनके दीर्घायु जीवन सफल बनाने की भगवान से कामना की।
तहसील स्तरीय सामूहिक विवाह कार्यक्रम में सहसवान विकासखंड कार्यालय से सर्वाधिक 57 विकास खंड दहगवा से 26 नगर पालिका परिषद सहसवान से 6 तथा नगर पंचायत दहगवां से एक जोड़ा सहित 90 जोड़ों ने भाग लिया।
कार्यक्रम स्थल पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम यादव पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष सौरभ महेश्वरी,अबढ़र शर्मा, सचिन शर्मा भाजपा मंडल अध्यक्ष दहगवां ताराचंद,अनुराग दिक्षित हिमांशु महेश्वरी सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन कमर जमशेद ने किया।

रिपोर्ट – एस.पी सैनी

Leave a Comment