अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

बाइक सवार को ट्रैक्टर चालक ने मारी टक्कर..गंभीर रूप से बाइक सवार घायल

On: February 27, 2024 5:45 PM
Follow Us:
---Advertisement---

बाइक सवार को ट्रैक्टर चालक ने मारी टक्कर..गंभीर रूप से बाइक सवार घायल

ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज,ट्रैक्टर पुलिस ने लिया हिरासत में

सहसवान।सहसवान कछला मार्ग पर बाजार से सब्जी लेकर साइकिल द्धारा घर वापस लौट रहे बालक को विपरीत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर चालक ने जबरदस्त टक्कर मारकर साइकिल सवार को गंभीर रूप से घायल कर दिया घायल को तत्काल परिजन निजी चिकित्सालय ले गए।जहां उसका उपचार चल रहा है जबकि घटना को अंजाम देने के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर मौके पर छोड़कर भाग गया परिजनो ट्रैक्टर को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया हैl पीड़ित के चाचा ने मामले की ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई हैl

जानकारी के मुताबिक नगर के मोहल्ला कटरा निवासी ऋषिराज पुत्र राजीव कुमार सक्सेना 13 वर्षीय तारसी सब्जी लेकर साइकिल द्धारा सहसवान कछला मार्ग होता हुआ अपने आवास को जा रहा था।की तभी विपरीत दिशा से तेजी से आ रहे ट्रैक्टर चालक संख्या यूपी 24 एएच 5470 ऋषिराज की साइकिल में जबरदस्त टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

घटना के तुरंत बाद ट्रैक्टर चालक नन्नू पुत्र रामबाबू निवासी मोहल्ला जहांगीराबाद थाना कोतवाली सहसवान मौके से भाग गया।परिजनों तथा राहगीरों ने ट्रैक्टर को पकड कर थाना पुलिस को सौंप दिया तथा गंभीर रूप से घायल ऋषिराज को परिजन उपचार हेतु निजी चिकित्सालय ले गए।जहां ऋषिराज का उपचार चल रहा है।ऋषिराज के चाचा को गौरव कुमार सक्सेना पुत्र संतोष कुमार सक्सेना ने ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट धारा 279/338 में दर्ज कराई है।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply