अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

पुलिस ने 25 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया गिरफ्तार….आर्म्स एक्ट समेत छह मुकदमे हैं दर्ज

On: February 6, 2024 5:53 PM
Follow Us:
---Advertisement---

पुलिस ने 25 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया गिरफ्तार….आर्म्स एक्ट समेत छह मुकदमे हैं दर्ज

बदायूं।सिविल लाइंस थाना पुलिस ने मंगलवार सुबह 25 हजार के इनामी गैंगस्टर फिरासत को दबोच लिया। पुलिस उसको कई दिनों से तलाश कर रही थी। उसके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं। दोपहर के समय उसे जेल भेज दिया गया।

इंस्पेक्टर गौरव बिश्नोई ने बताया कि थाना क्षेत्र के गांव सालारपुर निवासी फिरासत गैंगस्टर के मामले में वांछित चल रहा था। काफी समय से उसकी तलाश थी। कई बार पुलिस उसके घर पर दबिश दे चुकी थी लेकिन आरोपी गैंगस्टर पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ रहा था।उसकी तलाश में कई मुखबिर भी लगाए थे। जहां भी उसकी सूचना मिल रही थी। पुलिस टीम वहीं जाकर दबिश दे रही थी। आरोपी काफी शातिर है। इससे वह लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। पुलिस ने उसके ऊपर 25 हजार का इनाम भी रखा था। मंगलवार सुबह पुलिस को उसकी सटीक सूचना मिली।सूचना पर पुलिस ने नादे की गौटिया चौराहे के नजदीक से उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक तमंचा और कारतूस भी बरामद हुआ है। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत छह मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आज मंगलवार दोपहर के समय उसे जेल भेज दिया।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply