Chandrayaan 3 की लॉन्चिंग पर पीएम मोदी, सीएम योगी ने जताई खुशी

Chandrayaan 3 :जैसा की आज पूरा भारत जनता है कि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने शुक्रवार (14 जुलाई) की दोपहर को 2 बजकर 35 मिनट पर तीसरे चंद्रयान मिशन को लॉन्च कर दिया. इस पर इसरो चीफ प्रमुख एस सोमनाथ ने कहा कि ‘चंद्रयान-3’ एलवीएम-3एम4 रॉकेट ने Chandrayaan 3 को सटीक कक्षा में स्थापित किया.

वहीँ दूसरी ओर Chandrayaan 3 के लॉन्च होने पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित कई नेताओं ने खुशी जताई.

ये भी पढ़े – सचिवालय

Chandrayaan 3 News : योगी आदित्यनाथ ने लॉन्च का वीडियो शेयर किया

वहीं दूसरी ओर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लॉन्च का वीडियो शेयर करते हुए जय हिंद कहा. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी ट्विटर पर वीडियो साझा करते हुए कहा, जय हिंद, जय भारत.

Read More : Web Series: दरवाजा बंद करके अकेले में देखे यह वेब सीरीज

Chandrayaan 3 News : जानिए इस पर क्या बोली राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू?

प्रेसिडेंट मुर्म ने कहा कि भारत ने सफलतापूर्वक चंद्रयान 3 लॉन्च कर दिया है. इसके लिए इसरो की टीम को बधाई है. यह अंतरिक्ष विज्ञान और टेक्नोलॉजी में प्रगति के प्रति देश की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है. लूनर मिशन की सफलता के लिए मेरी शुभकामनाएं.

Chandrayaan 3 News : जानिए क्या बोले पीएम मोदी?

आपको बताते चले कि पीएम मोदी ने कहा कि चंद्रयान-3 ने भारत की अंतरिक्ष यात्रा में एक नया अध्याय लिखा. यह हर भारतीय के सपनों और महत्वाकांक्षाओं को ऊपर उठाते हुए ऊंची उड़ान भरता है. यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हमारे वैज्ञानिकों के अथक समर्पण का प्रमाण है. मैं उनकी भावना और प्रतिभा को सलाम करता हूं.

Leave a Comment