अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Badaun News: सजा की आधी अवधि से अधिक समय जेल में गुजारने वाले बंदियों की सूची तलब

On: November 29, 2026 2:22 PM
Follow Us:
---Advertisement---

Badaun News: सजा की आधी अवधि से अधिक समय जेल में गुजारने वाले बंदियों की सूची तलब

बदायूं। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बदायूं की सचिव एवं अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश आंचल राना धवन ने शनिवार को जिला कारागार का निरीक्षण किया।उन्होंने सजा की आधी अवधि से अधिक समय कारागार में गुजारने करने वाले बंदियों की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।साथ ही ऐसे बंदियों की रिहाई के संबंध में की गई कार्रवाई का विवरण भी उपलब्ध कराने के निर्देश अधीक्षक जिला कारागार को दिए।

उन्होंने जिला कारागार की पाकशाला एवं समस्त बैरकों का निरीक्षण किया। परिसर में निरंतर साफ-सफाई एवं स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए। कारागार में निरुद्ध बंदियों से संवाद कर समस्याएं सुनीं और उन्हें उपलब्ध कराई जा रही विधिक सहायता के संबंध में जानकारी प्राप्त की।साथ ही बंदियों को उनके विधिक अधिकारों एवं निःशुल्क विधिक सहायता के प्रति जागरूक किया।

उन्होंने जरूरतमंद बंदियों को निःशुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराने, जमानतदार की व्यवस्था कराने व बंदियों को नियमित रूप से दवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त महिला बंदियों के साथ रह रहे छोटे बच्चों के लिए दूध की समुचित व्यवस्था कराने के भी निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिला कारागार के अधीक्षक राजेन्द्र कुमार,कारापाल शैलेश कुमार शंकर,उपकारापाल कमल चंद, चिकित्साधिकारी डॉ. बलराम सिंह यादव, फार्मासिस्ट शशिकान्त,अध्यापक नवनीत सक्सेना सहित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के डिप्टी चीफ एलएडीसी सत्यवीर सिंह, असिस्टेंट एलएडीसी राकेश कुमार यादव आदि उपस्थित रहे।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment