अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Sahaswan News: ग्राम प्रधान संगठन शाखा सहसवान द्धारा लखनऊ में चल रहे ग्राम रोजगार सेवकों के आंदोलन के समर्थन में आया

On: November 26, 2026 6:01 PM
Follow Us:
---Advertisement---

Sahaswan News: ग्राम प्रधान संगठन शाखा सहसवान द्धारा लखनऊ में चल रहे ग्राम रोजगार सेवकों के आंदोलन के समर्थन में आया

प्रधानों ने बैठक आयोजित कर सहायक विकास अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

सहसवान। राष्ट्रीय पंचायत राज ग्राम प्रधान संगठन शाखा सहसवान के ग्राम प्रधानों ने लखनऊ में मांगों को लेकर ग्राम रोजगार सेवको द्वारा किए जा रहे धरना प्रदर्शन में सर्वसम्मति से एक बैठक विकास खंड कार्यालय पर आयोजित कर अपना पूर्ण समर्थन देने की घोषणा करते हुए प्रस्ताव पारित किया तथा सहायक विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञात रहे बीबी रामजी योजना के अंतर्गत ग्राम रोजगार सेवकों के द्वारा चयनित मांगों के समर्थन में प्रस्तावित प्रदेशव्यापी आंदोलन मैं धरना प्रदर्शन लखनऊ में चल रहा है जिसके कारण सहसवान विकासखंड क्षेत्र में केंद्र सरकार की योजना बीबी जी राम जी योजना पूर्ण रूप से ठप्प पड़ी है।
राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन शाखा सहसवान अध्यक्ष भगवान दास के नेतृत्व में ग्राम प्रधानो की एक बैठक विकासखंड कार्यालय सभागार में हुई जिसमें सर्वसम्मति से ग्राम पंचायत के विकास कार्य हेतु मनरेगा एवं बीबी राम जी योजना के संचालन केंद्रीय सरकार द्वारा प्रारंभ किया गया था।इस योजना के सहयोग हेतु ग्राम रोजगार सेवकों की नियुक्ति की गई थी परंतु ग्राम रोजगार सेवकों का उत्पीड़न व मानदेय समय से न मिल पाने तथा सरकार द्वारा कई वर्षों से मानदेय में वृद्धि न किए जाने के कारण समस्त रोजगार सेवक भुखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं उपरोक्त रोजगार सेवक प्रांतीय आवाहन पर लखनऊ में अपनी मांगों को पूर्ण करने के लिए धरना प्रदर्शन कर रहे हैं परंतु सरकार द्वारा उनकी मांगों को पूर्ण नहीं किया जा रहा।
अध्यक्ष ने कहा ग्राम पंचायत के विकास कार्य में रोजगार सेवकों की भूमिका अहम है और उनके सहयोग के बिना विकास कार्य संभव नहीं है ऐसी दशा में हम सभी प्रशंसकों को चाहिए कि उनके आंदोलन में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें तथा रोजगार सेवकों की मांग पूर्ण न होने तक समस्त ग्राम प्रधान केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजना बीबी राम जी योजना का संचालन नहीं करने का प्रस्ताव भी सर्व समिति से पारित किया गया।
बैठक में सर्व समिति से ग्राम रोजगार सेवकों के लखनऊ में चल रहे धरना प्रदर्शन में ग्राम प्रधानों ने भी अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का प्रस्ताव पारित कर दिया सर्व समिति से पारित किए गए प्रस्ताव की प्रति का ज्ञापन सहायक विकास अधिकारी केपी सिंह को सौंपा गया।
बैठक में ग्राम प्रधान कमलेश,दीपक शर्मा,रघुराज,अनीता,गजेंद्र पाल,मोहम्मद आलम,रामवीर,दिनेश कुमार,भगवान देवी,रेनू कुमारी मुकेश भारती,अजयपाल सिंह,दुर्वेश कुमार,मंजू,सुधीर कुमार,राहुल,ओवैस,सुनीता देवी,महेंद्र सहित भारी तादाद में ग्राम प्रधान उपस्थित थे।रिपोर्ट-एस.पी.सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment