Budaun News: सड़क सुरक्षा पखवाड़ा-2026 के पांचवें दिन परिवहन विभाग की प्रवर्तन कार्रवाई, 69 वाहनों के चालान
बदायूं। उत्तर प्रदेश शासन एवं जिलाधिकारी महोदय के निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत जनपद में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से पांचवें दिन सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रशासन) श्री हरिओम एवं यात्री/मालकर अधिकारी श्री अभिनव चौधरी द्वारा जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने,बिना सीट बेल्ट लगाए चार पहिया वाहन चलाने तथा दोपहिया वाहनों पर तीन सवारी बैठाकर चलने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध प्रभावी प्रवर्तन कार्रवाई की गई। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 69 वाहनों के चालान किए गए।

परिवहन विभाग ने आमजन से अपील की है कि यातायात नियमों का पालन करें और स्वयं के साथ-साथ अपने परिवार एवं अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करें।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी

