Sahaswan News: सहसवान तहसील में अभी नहीं पहुंची ईबीएम डेमो मशीन, जिससे डेमो देखने आए मतदाता हो रहे है निराश
सहसवान। निर्वाचन आयोग के आदेश पर प्रत्येक तहसील मुख्यालय पर इबीएम मशीन का डेमो दिखाए जाने के आदेशों के बावजूद सहसवान तहसील कार्यालय पर अभी तक ईबीएम डेमो मशीन का प्रदर्शन शुरू न होने से तहसील कार्यालय पर पहुंचे मतदाता निराश होकर वापस लौट रहे हैं।जिस पर उन्होंने नाराजगी प्रकट की है।
इस बाबत एसडीएम शौर्य अरोड़ा से बात की गई तो उन्होंने बताया ईबीएम डेमो मशीन का प्रदर्शन करने के लिए अभी मशीन जिला मुख्यालय द्वारा उपलब्ध नहीं कराई गई है।जैसे ही ईबीएम की डेमो मशीन उपलब्ध होते ही प्रदर्शन के लिए लगा दी जाएगी।रिपोर्ट-एस.पी.सैनी

