अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Sahaswan News: अवढर शर्मा बने भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

On: November 19, 2026 6:45 PM
Follow Us:
---Advertisement---

Sahaswan News: अवढर शर्मा बने भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

जगह-जगह मिष्ठान वितरण कर किया खुशी का इजहार

सहसवान।भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को मजबूती देने की दिशा में नगर के मोहल्ला अकबराबाद निवासी अवढर शर्मा को किसान मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। अवढर शर्मा पूर्व में कई बार किसान मोर्चा के नगर अध्यक्ष, सहसवान विधानसभा क्षेत्र के संयोजक तथा अनेक बार महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं।उनकी नियुक्ति की खबर मिलते ही पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई तथा एक दूसरे को मिष्ठान खिलाकर किया खुशी का इजहार।
नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष अवढर शर्मा ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन्हें जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है,उसका निर्वहन वह पूरी निष्ठा,ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे। उन्होंने कहा कि किसानों के हितों को प्राथमिकता देते हुए पार्टी की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।
उनकी नियुक्ति को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया और विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में किसान मोर्चा संगठन को और मजबूती मिलेगी।रिपोर्ट-एस.पी.सैनी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Sahaswan Crime: पत्रकार को गाली देने बाले गालीबाज प्रधान को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

Sahaswan News: खंड विकास अधिकारी सहसवान सतीश कुमार सैनी कार्य मुक्त, नवागंतुक खंड विकास अधिकारी अतुल कुमार यादव ने संभाला कार्यभार

Sahaswan News: नगर में हो रही भागवत कथा में प्रसाद वितरण के दौरान अज्ञात चोर पांच महिलाओं की सोने की चेन चोरी करके हुआ रफू-चक्कर

Sahaswan Crime: खेत पर ट्रैक्टर लेकर जा रहे पिता पुत्र को हमलावरों ने दिन-दहाड़े दौड़ा कर पीटा तथा जानलेवा हमला करके किया घायल

Sahaswan News: नवागंतुक नायब तहसीलदार अवधेश कुमार ने सहसवान तहसील कार्यालय पहुंचकर कार्यभार ग्रहण किया

Wazirganj News: झाड़ियों में छिपे मिले घरेलू गैस सिलिंडर, कालाबाजारी का शक

Leave a Comment