Sahaswan News: लखनऊ के इको गार्डन में ग्राम रोजगार सेवकों का अनिश्चितकालीन धरना, जिले से रवाना होंगे कार्यकर्ता
संघ शाखा सहसवान ने अपर जिला अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सहसवान। उत्तर प्रदेश संविदा ग्राम रोजगार सेवक संघ के प्रांतीय आवाहन पर सहसवान विकासखंड क्षेत्र के संगठन से जुड़े सभी रोजगार सेवक 17 नवंबर से इको गार्डन पार्क लखनऊ में प्रस्तावित अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन में सम्मिलित होने के लिए कार्यकर्ता जाएंगे।
ब्लॉक अध्यक्ष सोमवीर सिंह ने सहायक विकास अधिकारी (एनआरएलएम) को ज्ञापन सौंपते हुए अवगत कराया की सरकार द्वारा उनके मानदेय के साथ अनदेखी की जा रही है तथा निरंतर वादा खिलाफी के बाद शोषण किया जा रहा है जिसे किसी भी कीमत पर संविदा ग्राम रोजगार सेवक संघ बर्दाश्त नहीं करेगा।वह अब अपना हक लेकर ही रहेगा।

ज्ञापन के समय संविदा ग्राम रोजगार सेवक सोमपाल सिंह,अजय यादव,रामविलास यादव,सतीश चंद्र,किताब सिंह, राजेश कुमार सिंह,अवनीश कुमार,अवनीश यादव,विपिन कुमार,रमेंद्र सिंह,मुकेश यादव,जितेंद्र शर्मा,सुजीत कुमार,शिवराज सिंह सहित अनेक संविदा ग्राम रोजगार सेवक उपस्थित थे।रिपोर्ट-एस.पी.सैनी

