अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Sahaswan Crime: नगर के मोहल्ला जहांगीराबाद में ठेली हटाए जाने पर दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट,

On: November 13, 2026 5:14 PM
Follow Us:
---Advertisement---

Sahaswan Crime: नगर के मोहल्ला जहांगीराबाद में ठेली हटाए जाने पर दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट, मोहल्ले में मचा हड़कंप 

एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल, जिला चिकित्सालय रेफर

दो सगे भाइयों सहित चार लोगों के विरुद्ध मामले की रिपोर्ट दर्ज

सहसवान। नगर की मोहल्ला जहांगीराबाद में उस समय हड़कंप मच गया जब घर के बाहर खड़ी हुई एक ठेली को दूसरे पक्ष ने धक्का देकर हटाने का प्रयास किया जिसका प्रथम पक्ष ने विरोध किया तो दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे एवं गाली गलौज होने लगी तथा भगदड़ मच गई जिसके कारण लोग इधर-उधर भागने लगे मामले में एक व्यक्ति चाकू लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया।
पीड़ित भूरे पुत्र पन्नालाल ने थाना पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसके घर पर एक ठेली खड़ी हुई थी जिस पर रिंकू पुत्र पुन्नी राजा पुत्र बाबू सोनू पुत्र बाबू सुशील पुत्र सोनू ने विरोध करते हुए ठेली को धक्का दे दिया जिसका मैंने विरोध किया तो उपरोक्त लोगों ने एक राय होकर लाठी डंडों एवं घातक असलाहों लेकर मुझे आरोपी रिंकू ने चाकू मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
पीड़ित भूरे के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मामले की रिपोर्ट दर्ज कर घायल भूरे का चिकित्सीय परीक्षण कराया है।पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment