अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Sahaswan Crime: बाइक पर सवार युवती से दिन-दहाड़े सोने की चेन,चांदी का लॉकेट लूटने वाले दो लूटेरे गिरफ्तार

On: November 12, 2026 5:05 PM
Follow Us:
---Advertisement---

Sahaswan Crime: बाइक पर सवार युवती से दिन-दहाड़े सोने की चेन,चांदी का लॉकेट लूटने वाले दो लूटेरे गिरफ्तार

पुलिस ने 80 घंटे बाद लुटेरों को मय माल लूट के प्रयुक्त बाइक सहित किया गिरफ्तार

गिरफ्तार किए गए एक लुटेरे के विरुद्ध पशु क्रूरता अधिनियम में भी मामला हो चुका है दर्ज

सहसवान। 8 नवंबर को दिन-दहाड़े एक युवती से सोने की चेन तथा चांदी का लॉकेट लूट कर फरार चल रहे दो लुटेरों को बीती मध्य रात्रि ग्राम हरदत्तपुर के पास ट्यूबवेल के निकट से लूट के समान एवं दो तमंचा दो कारतूस एवं लूट में प्रयुक्त बाइक सहित गिरफ्तार कर लिया पुलिस ने मामला दर्ज कर अभियुक्तों को न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में दोनों अभियुक्तों को पेश किया जहां न्यायिक मजिस्ट्रेट ने उन्हें जेल भेज दिया।

ज्ञात रहे 8 नवंबर को दिनदहाड़े सहसवान कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भगता नगला निवासी कल्याण सिंह पुत्र बनवारी सिंह अपने चचेरे भाई नन्हे तथा वैवाहिक पुत्री प्रीति के साथ सहसवान कस्बे से घरेलू सामान की खरीद कर बाइक से ही 4:00 के लगभग घर वापस लौट रहे थे कि गांव से चंद कदम की दूरी पर बाइक पर सवार दो बदमाशों ने बाइक पर पीछे बैठी प्रीति से सोने की चैन एवं चांदी का लॉकेट लूट लिया जब लुटेरों का पीछा किया तो उपरोक्त लोग जान से मार देने की धमकी देकर फरार हो गए।पुलिस ने अपराध संख्या 586/26 धारा 304 /2 बीएनएस के अंतर्गत अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध मामला दर्ज कर पुलिस लुटेरों की तलाश में लग गई।

प्रभारी निरीक्षक नरेश पाल सिंह की जानकारी देते हुए बताया की उप निरीक्षक जावेद अली के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा लुटेरों का पीछा किया गया।जहां पुलिस टीम ने घटना के 80 घंटे के अंदर घटना को अंजाम देने वाले लुटेरे अरबाज पुत्र शरीफ अहमद निवासी मोहल्ला पठान टोला कस्बा सहसवान अजीम पुत्र अयूब निवासी मोहल्ला बजरिया कस्बा सहसवान के पास से लूटी हुई सोने की जंजीर तथा चांदी का लॉकेट एवं दो तमंचे 315 को दो कारतूस जिंदा 315 वोर घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल संख्या यूपी 24 बी.डी 9912 सहित गिरफ्तार कर लिया।उपरोक्त लुटेरों से जब सख्ती से पूछताछ की गई तो उन्होंने अपना जुर्म इकबाल कर लिया।

प्रभारी निरीक्षक ने बताया की अजीम पुत्र अयूब अभियुक्त के विरुद्ध पशु क्रूरता अधिनियम के अंतर्गत 170/ 22 धारा 3/11 पशु क्रूरता अधिनियम के अंतर्गत मामला न्यायालय में विचाराधीन है।
प्रभारी निरीक्षक ने बताया लूट का माल बरामद होने के उपरांत अपराध संख्या 586 /26 धारा 304/2 बीएनएस की धारा को धारा 309/4 परिवर्तित करते हुए धारा 317/2,3/25 -1/बीए में धाराओं की वृद्धि की गई है।लुटेरों को गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी जावेद अली सुमित कुमार,आदित्य सिंह,सविंदर,राहुल कुमार,मनीष मावी, सुमित भाटी आदि थे।रिपोर्ट-एस.पी.सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment