अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Bisauli News: शादी की हो रही थी तैयारी, डेंगू ने ले ली युवती की जान

On: November 12, 2026 2:33 PM
Follow Us:
---Advertisement---

Bisauli News: शादी की हो रही थी तैयारी, डेंगू ने ले ली युवती की जान

बिसौली। तहसील क्षेत्र के गांव परसिया में शादी की तैयारियों के बीच डेंगू, बुखार से दुल्हन बनने जा रही युवती की मौत हो गई।युवती को कुछ दिन पहले ही बुखार आया था।बुखार आने के बाद उसको निजी चिकित्सक के यहां दिखाया गया, जहां से चंदौसी रेफर कर दिया गया।चंदौसी के निजी अस्पताल में हुई जांच में डेंगू की पुष्टि की गई।डेंगू के चलते युवती की मौत हो गई। संदिग्ध डेगू बुखार से युवती की मौत के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।गांव परसिया के रहने वाले भूराज सिंह की 23 वर्षीय पुत्री शोभा सिंह की शादी की तैयारियां चल रही थीं।

शोभा सिंह की शादी इसी महीने होनी थी और 17 नवंबर को उसकी लगन तय थी।इसी दौरान पांच दिन पहले उसको अचानक तेज बुखार आ गया।शोभा को तेज बुखार आने पर परिजनों ने स्थानीय चिकित्सकों को दिखाया जहां से उसको हायर सेंटर ले जाने की बात कही गई।इसके बाद परिजन उसको लेकर चंदौसी के निजी अस्पताल में पहुंचे जहां उसको भर्ती कराया गया।चंदौसी के निजी अस्पताल में कराई गई बुखार की जांचों के दौरान बताया गया कि शोभा डेंगू पॉजिटिव है।इसके बाद सोमवार की रात उसकी तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर परिजन उसको मुरादाबाद ले गए।मुरादाबाद के निजी अस्पताल में मंगलवार को उसकी मौत हो गई।शोभा की मौत की जानकारी मिलते ही शादी की खुशियां गम में बदल गईं।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment