Budaun News: सिविल लाइंस पुलिस के हत्थे चढ़ी वांछित महिला, 50 हजार की नकदी व जेवर बरामद
बदायूँ। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिविल लाइंस पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित चल रही एक महिला को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने उसके कब्जे से 50 हजार रुपये की नकदी और चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश और अधिकारियों के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक सिविल लाइंस के नेतृत्व में पुलिस टीम वांछितों की तलाश कर रही थी।आज गुरुवार को महिला उपनिरीक्षक सरिता चौधरी ने अपनी टीम के साथ कार्रवाई करते हुए अलापुर थाना क्षेत्र के कस्बा ककराला की काशीराम कॉलोनी निवासी रिजवान पत्नी रफात हुसैन को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार,अभियुक्ता थाने में दर्ज चोरी के मुकदमे (धारा 303(2)/317(2) बीएनएस) में वांछित थी। तलाशी के दौरान उसके पास से 50 हजार रुपये नकद, एक सोने की वेसर (नथुनी), एक चांदी का कमर बिछुआ और दो चांदी के खंडुवे बरामद हुए हैं।विधिक कार्रवाई पूरी कर पुलिस ने आरोपित महिला को न्यायालय में पेश जहाँ उसे जेल भेज दिया गया।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी

