अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

cm dhami ने उत्तराखण्ड परिवहन निगम की 59 नई साधारण बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

On: November 5, 2026 7:44 PM
Follow Us:
cm dhami ने उत्तराखण्ड परिवहन निगम की 59 नई साधारण बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
---Advertisement---
 cm dhami ने आज मुख्यमंत्री आवास से उत्तराखण्ड परिवहन निगम की 59 नई साधारण बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बीएस-06 उत्सर्जन मानकों के अनुरूप इन नई बसों के परिवहन निगम के बेड़े में शामिल होने से प्रदेश की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी। साथ ही यात्रियों को सुरक्षित, सुगम एवं सुविधाजनक परिवहन सेवाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन सेवाओं के विस्तार एवं आधुनिकीकरण के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। विशेष रूप से पर्वतीय एवं दुर्गम क्षेत्रों में बेहतर आवागमन सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के अंतिम छोर पर बसे गांवों तक विकास का लाभ पहुंचाने के लिए सड़क संपर्क के साथ ही सुदृढ़ सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था भी आवश्यक है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि परिवहन निगम के बेड़े में नई बसों के शामिल होने से यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और विभिन्न क्षेत्रों के बीच संपर्क मजबूत होगा। राज्य सरकार का प्रयास है कि प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र को बेहतर कनेक्टिविटी से जोड़ा जाए, ताकि स्थानीय निवासियों के साथ ही पर्यटकों को भी सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।
उत्तराखण्ड परिवहन निगम की इन 59 नई बसों का आवंटन प्रदेश के तीन मंडलों में किया गया है। इनमें नैनीताल मंडल को 19, टनकपुर मंडल को 20 तथा देहरादून मंडल को 20 बसें आवंटित की गई हैं। इन बसों का संचालन आवश्यकता के अनुरूप विभिन्न मार्गों पर किया जाएगा, जिससे आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।
वर्तमान में उत्तराखण्ड परिवहन निगम के बेड़े में कुल 1,276 बसें संचालित हैं, जिनमें निगम की अपनी 891 तथा 385 अनुबंधित बसें शामिल हैं। नई बसों के शामिल होने से निगम की सेवाओं को और मजबूती मिलेगी। आधुनिक बीएस-06 उत्सर्जन मानकों के अनुरूप ये बसें पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी सकारात्मक योगदान देंगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड जैसे पर्वतीय राज्य में सार्वजनिक परिवहन का विशेष महत्व है। बेहतर परिवहन सेवाओं से आमजन को आवागमन में सुविधा मिलने के साथ ही दूरस्थ क्षेत्रों में आर्थिक एवं सामाजिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलता है। राज्य सरकार परिवहन सेवाओं को अधिक सुरक्षित, विश्वसनीय और सुविधाजनक बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
मुख्यमंत्री ने परिवहन विभाग एवं उत्तराखण्ड परिवहन निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। उन्होंने प्रदेशवासियों, विशेषकर पर्वतीय क्षेत्रों के निवासियों को नई बस सेवाओं के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरकार का प्रयास है कि उत्तराखण्ड का प्रत्येक क्षेत्र बेहतर परिवहन सुविधाओं से जुड़े और विकास की यात्रा में कोई भी क्षेत्र पीछे न रहे।
इस अवसर पर परिवहन मंत्री श्री प्रदीप बत्रा, समाज कल्याण मंत्री श्री खजान दास, विधायक श्री भूपाल राम टम्टा, सचिव एवं परिवहन आयुक्त श्री रविनाथ रामन सहित परिवहन विभाग एवं उत्तराखण्ड परिवहन निगम के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment