Amroha news विपिन सागर की संगठन के प्रति निष्ठा, समर्पण एवं सक्रियता को देखते हुए पार्टी ने सौंपी जिम्मेदारी
जावेद चौधरी समर इंडिया सवाददाता
गजरौला (अमरोहा)-
विपिन सागर को भाजपा पश्चिम उत्तर प्रदेश SC मोर्चा का क्षेत्रीय महामंत्री बनाए जाने पर जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत। बता दें कि भारतीय जनता पार्टी पश्चिम उत्तर प्रदेश में विपिन सागर को अनुसूचित जाति (SC) मोर्चा का क्षेत्रीय महामंत्री नियुक्त किए जाने पर क्षेत्र में खुशी की लहर है। उनकी नियुक्ति पर पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने जगह-जगह फूल-मालाओं से भव्य स्वागत कर उन्हें शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
Amroha News : गंगा तिगरी मेला-2026 की तैयारियों को लेकर DM ने की बैठक
इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने कहा कि छात्र
राजनीति से शुरू सफर आज भाजपा पश्चिम क्षेत्र मे क्षेत्रीय महामंत्री भाजपा, sc मोर्चा का दायित्व एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सोपकर
भारतीय जानता पार्टी ने विश्वास जताकर जमीनी कार्यकर्त्ता पर विश्वास जताना यही पार्टी की नीति हैं जिसको सिद्ध किया।
विपिन सागर की संगठन के प्रति निष्ठा, समर्पण एवं सक्रियता को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उनके नेतृत्व में SC मोर्चा संगठन को पश्चिम उत्तर प्रदेश में और अधिक मजबूती मिलेगी तथा पार्टी की नीतियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने में सहायता मिलेगी।
सभी उपस्थित लोगों ने उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया कि वह नई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। इस अवसर पर प्रमोद कुमार, अमन गोयल, योगेश चौधरी, पियूष चौधरी, संजय सागर, अजय सागर, हितेश कुमार, बंटी कुमार, राहुल वाल्मीकि, उत्तम प्रजापति, महेश प्रधान, आकाश कुमार, राहुल राणा, कौशल राणा, विपिन राणा, विभव जिंदल, आयुष गुप्ता, पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ, रवि अग्रवाल, हनी व भारी तादाद में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

