Sahaswan News: दो विवाहितों ने अलग-अलग दहेज एवं मानसिक उत्पीड़न के मामले में कराई रिपोर्ट दर्ज
सहसवान। थाना कोतवाली सहसवान क्षेत्र के ग्राम बसौलिया निवासिनी पुत्री अब्दुल कवी ने थाना पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र बताया कि उसकी शादी 4 वर्ष की जनपद अलीगढ़ के थाना अतरौली के ग्राम नरुपुरा पालीपुर मुकीम निवासी दानिश पुत्र बाबू के साथ हुई थी शादी के बाद से ही ससुराल के लोग उसका मानसिक शारीरिक आर्थिक उत्पीड़न करने लगे इसी बीच उसका पति दानिश थाना डासना जनपद गाजियाबाद निवासिनी एक महिला को लेकर भाग गया परिजनों ने भी उसे मौका देखकर दहेज की मांग करने लगे उसने जब विरोध किया तो ससुराल के ही दानिश पुत्र बाबू इसरार जैनुद्दीन पुत्रगण बाबू, बाबू पुत्र न मालूम मंजरी पुत्र बाबू बनने का पुत्र इसरार रजिया पत्नी इसरत रमजानी,मुबारक अली,मुकीम पुत्रगण इसरार निवासीगढ़ नरुपुरा पाली मुकीमपुर तहसील अतरौली जनपद अलीगढ़ ने एकराय होकर मारपीट कर घर से धक्के देकर बाहर कर दिया तथा घर में भी घुसने नहीं दे रहे पीड़िता के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।
वही ग्राम रेलई माधोपुर निवासी कासमीन पत्नी मोहम्मद आरिफ ने थाना पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी शादी 7 वर्ष पूर्व मोहल्ला हाता थाना चंदौसी जनपद संभल निवासी मोहम्मद आरिफ पुत्र मोहम्मद मोमीन के साथ हुई थी शादी के बाद से ही उपरोक्त ससुराल वाले एकराय होकर उसका शारीरिक मानसिक आर्थिक उत्पीड़न करने लगे।जिसका उसने विरोध किया तो उपरोक्त लोगों ने आठ माह पूर्व उसे घर से बाहर कर दिया।पीड़िता के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने आरोपी मोहम्मद आरिफ पुत्र मोहम्मद मोमीन,मोहम्मद मोमीन पुत्र हबीबुल्लाह बब्बू नन्हे इरफान पुत्रगण मोहम्मद मोमीन पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दिए पुलिस ने दोनों महिलाओं का सामुदायिक स्वास्थ्य के भेज कर चिकित्सीय परीक्षण कराया है।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी

