अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Budaun News: मंदिर के पास जमीन पर पट्टे का विरोध, पैमाइश से भड़के महंत, समाधि के लिए गड्ढे में बैठे

On: November 1, 2026 1:38 PM
Follow Us:
---Advertisement---

Budaun News: मंदिर के पास जमीन पर पट्टे का विरोध, पैमाइश से भड़के महंत, समाधि के लिए गड्ढे में बैठे

बदायूं। कादरचौक क्षेत्र के लभारी गांव में रामजानकी मंदिर के बराबर स्थित जमीन को लेकर को विवाद गहरा गया।शनिवार को नायब तहसीलदार की मौजूदगी में लेखपाल और कानूनगो ने पट्टे की भूमि की पैमाइश की तो ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया।विरोध में महंत प्रयागदास ने जीवित समाधि लेने की घोषणा कर दी। रविवार को समाधि के लिए गड्ढे में बैठ गए।

ग्रामीणों के मुताबिक,रामजानकी मंदिर के बराबर की यह भूमि चकबंदी से पहले वर्ष 2001 में मंदिर की मानी जाती थी।मंदिर परिसर से जुड़ी इस जमीन पर लंबे समय से धार्मिक आयोजन, मेला और नखासा लगता रहा है। ग्रामीणों का दावा है कि भूमि पर मंदिर का ही कब्जा और उपयोग रहा है।बाद में चकबंदी प्रक्रिया के दौरान गाटा संख्या बदलने के बाद जमीन पर पट्टे कर दिए गए।

दो दशक पहले हुए थे पट्टे:-करीब दो दशक पहले हुए इन पट्टों को लेकर मंदिर पक्ष लगातार आपत्ति जता रहा है। शनिवार को राजस्व टीम नायब तहसीलदार की मौजूदगी में मौके पर पहुंची और पट्टे की जमीन की पैमाइश शुरू कर दी। इसकी जानकारी होते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए और पैमाइश का विरोध करने लगे। महंत प्रयागदास ने जमीन को मंदिर का बताते हुए इसे लेकर जीवित समाधि लेने का एलान कर दिया।
आज रविवार सुबह जब समाधि के लिए गड्ढा खोदा गया।सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और महंत को समाधि लेने से रोकने का प्रयास किया।महंत ने नायब तहसीलदार को दोपहर 12 बजे तक बुलाने की मांग की। 12 बजे तक तहसीलदार मौके पर नहीं पहुंचे तो महंत गड्ढे में समाधि के लिए बैठ गए।महंत बोले- नायब तहसीलदार माफी मांगें:-उन्होंने आरोप लगाया कि नायब तहसीलदार ने उनके साथ अभद्रता की।वह आकर माफी मांगे और पट्टा निरस्त करें,तभी इस समाधि से निकलेंगे।स्थिति बिगड़ती देख पुलिस भी मौके से चली गई।बाद में ग्रामीणों के समझाने पर महंत गड्ढे से बाहर निकल आए।ग्रामीणों की मांग है कि भूमि के पुराने राजस्व अभिलेखों और चकबंदी से पहले की स्थिति की जांच कराई जाए।
एसडीएम सदर सांई आश्रित शांखमुरी ने बताया कि आइजीआरएस पर पट्टे के संबध शिकायत शनिवार को टीम ने पैमाइश की थी।मंदिर की जमीन पट्टे में शामिल नहीं है। पुलिस मौके पर मौजूद है महंत को समझाकर बाहर निकाल लिया गया है।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

यूपी में आज से धान खरीद शुरू: 65 लाख टन लक्ष्य, ₹2,441 क्विंटल MSP

Sahaswan News: सक्रिय हुआ मिलावटखोरों का नेटवर्क: सहसवान में संदिग्ध मिठाइयों की दुकानें, प्रशासन की सुस्ती पर उठे सवाल

 Sahaswan News: उ0प्र ग्राम रोजगार सेवक संघ ने चार माह के बकाया वेतन भुगतान दिलाए जाने के लिए बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

Sahaswan News: सहसवान वन विभाग रेंज के दरोगा जितेंद्र सिंह उपवन क्षेत्राधिकार बने

Dehgwan News: निशु क्लिनिक उस्मानपुर प्रबंधक के विरुद्ध चिकित्सा अधीक्षक ने कराया मुकदमा दर्ज

Tigri Ganga Mela 2026:तिगरी गंगा मेले की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी डॉ. नितिन गौड़ ने श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुगम आवागमन सर्वोच्च प्राथमिकता, सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश

Leave a Reply