Budaun News: बदायूं में पुलिस का शिकंजा: भारी मात्रा में तमंचा-कारतूस बरामद, 4 आरोपी गिरफ्तार
तीन थानों की कार्रवाई में आर्म्स एक्ट के आरोपी,भेजे गए जेल
बदायूं।जनपद बदायूं में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे वारंटी एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के दौरान उघैती,हजरतपुर और कुंवरगांव थाना पुलिस ने कुल चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।इनमें दो वारंटी अभियुक्त शामिल हैं,जबकि दो अन्य अभियुक्त अवैध शस्त्र से संबंधित मामलों में पकड़े गए।पुलिस ने सभी के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया।जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
उघैती पुलिस ने अवैध शस्त्र के मामले में एक आरोपी को पकड़ा:-थाना उघैती पुलिस ने हंसराज पुत्र मानसिंह, निवासी मोहल्ला पंचवटी कॉलोनी,थाना बहजोई, जनपद संभल को गिरफ्तार किया।पुलिस ने इस मामले में थाना उघैती पर मुकदमा अपराध संख्या 237/26, धारा 3/25(1-B)(a) आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
हजरतपुर पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार:-थाना हजरतपुर पुलिस ने न्यायालय से संबंधित दो मामलों में वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों में सिबोध यादव पुत्र राजपाल यादव, निवासी ग्राम जमालपुर, थाना हजरतपुर, जनपद बदायूं शामिल हैं। वह वाद संख्या 3188/25 में धारा 115(2), 352 और 351(3) बीएनएस से संबंधित हैं।
वहीं दूसरे वारंटी अभियुक्त राजकुमार पुत्र मोरपाल, निवासी ग्राम हजरतपुर,थाना हजरतपुर, जनपद बदायूं को भी गिरफ्तार किया गया। वह वाद संख्या 24633/22 में धारा 379 और 411 आईपीसी से संबंधित हैं।पुलिस ने दोनों वारंटी अभियुक्तों को आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया।
कुंवरगांव पुलिस ने तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ आरोपी को दबोचा:-थाना कुंवरगांव पुलिस ने जुगेन्द्र पाल पुत्र रामौतार, निवासी ग्राम गुरुईया, थाना कुंवरगांव, जनपद बदायूं को गिरफ्तार किया।पुलिस के अनुसार, आरोपी के कब्जे से एक 12 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस 12 बोर बरामद किया गया।
इस संबंध में थाना कुंवरगांव पर मुकदमा अपराध संख्या 157/26, धारा 3/25(1-B)(a) आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को भी न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
अपराधियों के खिलाफ अभियान जारी:-बदायूं पुलिस की इस कार्रवाई में तीन थाना क्षेत्रों की पुलिस ने कुल चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।इनमें दो वारंटी और दो अवैध शस्त्र से संबंधित मामलों के आरोपी शामिल हैं।पुलिस द्वारा सभी आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी

