Sahaswan News: मक्का की फसल बेचकर पैदल घर लौट रहे किसान से दिन-दहाड़े बाइक सवार ने 29500 रुपये की नगदी लूटी
दिन-दहाड़े लूट से क्षेत्र में मचा हड़कंप
सहसवान।थाना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम डकारा पुख्ता निवासी चंद्रपाल पुत्र सुक्खी ने थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि आज शनिवार को 31000 रूपये की अपनी मक्का फसल बेची थी।वह उपरोक्त रकम घर के बच्चों की हरकत के कारण पैसा अपने पास रखता था।
पत्र में बताया कि वह उपरोक्त रकम अपनी जेब में रखकर सहसवान नगर घरेलू सामान खरीदने आया था जहां उसने लगभग ₹1500 का सामान खरीदा था 29500 उसने अपनी कमीज की जेब में रख लिए तथा घरेलू सामान लेकर वह अपने गांव को पैदल जा रहा था जैसे ही वह मठिया के आगे पहुंचा की शाम 5:00 बजे के लगभग तभी गांव का ही दबंग प्रभावशाली बदमाश दानवीर पुत्र सुरेश अपनी बाइक लेकर आ गया और उसने बाइक आगे लगाकर मुझे जबरन रोक लिया तथा मारपीट करते हुए उसने मेरी जेब में रखे हुए 29500 की रकम लूट ली।मैंने जब शोर मचाने का प्रयास किया तो वह गाली-गलौज करता हुआ जान से मार देने की धमकी देकर भाग गया पैसे निकालते समय उसकी जब भी फट गई।
चंद्रपाल ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोपी के विरुद्ध मामले की रिपोर्ट दर्ज किए जाने की गुहार लगाई है। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी

