अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Lucknow: योगी सरकार ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया, 26 अक्टूबर को स्कूल बंद रहेंगे

On: October 25, 2026 6:44 PM
Follow Us:
Valmiki Jayanti UP Holiday — मंदिर में दीपदान और रामायण पाठ करते श्रद्धालु.
---Advertisement---

लखनऊ। योगी सरकार ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इसके चलते प्रदेश के सरकारी और निजी स्कूल बंद रहेंगे। राज्य की 2026 की अवकाश सूची में भी इस दिन को सार्वजनिक अवकाश के रूप में दर्ज किया गया है।

वाल्मीकि जयंती देशभर में 26 अक्टूबर को मनाई जाएगी। यूपी सरकार की वर्ष 2026 की अवकाश सूची में भी इस दिन महर्षि वाल्मीकि जयंती का जिक्र है। राष्ट्रीय पोर्टल पर उपलब्ध प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में इसे सार्वजनिक अवकाश के रूप में दर्ज किया गया है।

योगी सरकार भी 26 अक्टूबर को पूरे प्रदेश में महर्षि वाल्मीकि जयंती धूमधाम से मनाएगी। सीएम योगी के निर्देश पर प्रदेश के सभी 75 जिलों में महर्षि वाल्मीकि मंदिरों और रामायण से जुड़े प्रमुख स्थलों पर दीपदान, रामायण पाठ, भजन और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन आयोजनों के जरिए महर्षि वाल्मीकि की रचना रामायण में निहित मानवीय संवेदनाओं, सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय मूल्यों का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Ayodhya में मां सरयू महा-स्वच्छता अभियान, दीपोत्सव से पहले तैयारी | Amroha: फंदे में फंसा तेंदुआ, वन विभाग कर रहा रेस्क्यू

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply