अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Amroha: गजरौला के मोहरका पट्टी के जंगल में फंदे में फंसा तेंदुआ, वन विभाग कर रहा रेस्क्यू

On: October 25, 2026 5:58 PM
Follow Us:
Amroha Leopard — जंगल में घास के बीच बैठा तेंदुआ, पीछे वन विभाग का वाहन.
---Advertisement---

अमरोहा। शनिवार रात गजरौला के गांव मोहरका पट्टी के जंगल में फंदे में तेंदुआ फंस गया। यह फंदा शिकारियों ने लगाया था। अब वन विभाग की टीम उसे रेस्क्यू करने में जुटी है। जिले में तेंदुआ दहशत का केंद्र बने हुए हैं। अमरोहा, नौगावां सादात, जोया, डिडौली, मंडी धनौरा व गजरौला क्षेत्र में अक्सर तेंदुआ दिखाई देते रहे हैं।

रविवार सुबह जब गांव मोहरका पट्टी के लोग तिगरी रोड पर खेतों की तरफ गए तो वहां वन विभाग की जमीन में घास के बीच बैठे तेंदुआ पर उनकी नजर पड़ी। पहले तो लोग डरे, लेकिन इसी बीच तेंदुआ ने उठकर चलने का प्रयास किया तो वह आगे नहीं बढ़ सका। क्योंकि उसका पैर फंदे में फंसा हुआ था।

थोड़ी ही देर में मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। वन विभाग की टीम भी आ गई। माना जा रहा है कि जिस फंदे में तेंदुआ का पैर फंसा है, वह स्थानीय शिकारियों द्वारा लगाया गया था। वन विभाग ने रेस्क्यू शुरू कर दिया है।

यह भी पढ़ें: Bawankhedi हत्याकांड: सलीम को बहन की शादी के लिए पैरोल | Ghaziabad Encounter: सिहानी गेट में 2 बदमाश गिरफ्तार

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply