अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Sahaswan News: दबंग एवं रेता खनन माफिया जबरन खेतों में खड़ी फसल के बीच निकालते हैं रेता भरे डनलप

On: October 24, 2026 6:18 PM
Follow Us:
---Advertisement---

Sahaswan News: दबंग एवं रेता खनन माफिया जबरन खेतों में खड़ी फसल के बीच निकालते हैं रेता भरे डनलप

विरोध करने पर करते हैं मारपीट गाली गलौज जान से मार देने की देते हैं धमकी

सहसवान। सहसवान कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कोल्हार निवासी हरिओम पुत्र बुद्धि ने थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया की उनके ग्राम मानकपुर के जंगल में खेत हैं जिनमें लहटा की फसल खड़ी हुई है। नगर के मोहल्ला हरना तकिया निवासी रेबर पुत्र फुरकान, ठग्गू पुत्र सैफ अली,शराफत उर्फ यासिर पुत्र सफे अली दबंग हेकड़ रेता खनन माफिया है तथा अवैध रूप से रेता खनन का काम करते हैं पत्र में बताया कि उपरोक्त लोग प्रत्येक दिन अपने डनलपो में रेता भरकर उनके खेतों से निकालते हैं जिससे उनके फैसले नष्ट हो जाती हैं जब वह विरोध करते हैं तो वह गाली-गलौज मारपीट करने पर उतारू हो जाते हैं तथा खुलेआम धमकी देते हैं कि अगर तुमने हमारे डनलप रोकने का प्रयास किया तो हम तुम्हें जान से मार देंगे।
पीड़ित हरि ओम ने थाना पुलिस से उपरोक्त दबंग प्रवृत्ति के रेता खनन माफियाओ के विरुद्ध कार्यवाही किए जाने तथा अपनी जान माल की सुरक्षा किए जाने की मांग की है।रिपोर्ट-एस.पी.सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment