अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Sahaswan News: साइबर ठगी के मामले में हरियाणा पुलिस का नगर में छापा आरोपी फरार

On: October 24, 2026 6:10 PM
Follow Us:
---Advertisement---

Sahaswan News: साइबर ठगी के मामले में हरियाणा पुलिस का नगर में छापा आरोपी फरार

सहसवान। हरियाणा प्रदेश में साइबर ठगी करने वाले एक युवक की तलाश में हरियाणा के थाना अंबाला क्षेत्र की क्राइम ब्रांच की टीम ने आज शनिवार शाम को सहसवान पहुंची।पुलिस टीम ने नगर के मोहल्ला अकबराबाद में आरोपी की तलाश में दबिश दी।बताया जाता है कि आरोपी युवक साइबर ठगी के जरिए लोगों से रुपये ठगने के मामले में वांछित है।यह आरोपित सहसवान में छिपकर अपना कारोबार कर रहा है।जिसकी सूचना पर हरियाणा पुलिस यहां पहुंची थी।

क्राइम ब्रांच की टीम को देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।स्थानीय पुलिस भी मौके पर मौजूद गई। बताया जाता है कि आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं लग सका।फिलहाल दबिश को लेकर पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार सिंह ने बताया कि अंबाला क्राइम ब्रांच की टीम एक आरोपी की तलाश में सहसवान पहुंची थी जिसकी तलाश कर रही है।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply