Budaun News: एआरटीओ की कार्रवाई, अवैध रूप से बालू ढोने वाले ट्रैक्टरों से 3.40 लाख रुपये का जुर्माना वसूला
बदायूं।जिलाधिकारी महोदय बदायूं के निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के अनुपालन के दृष्टिगत परिवहन विभाग द्वारा प्रवर्तन कार्रवाई की गई। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी हरिओम के द्वारा थाना कादरचौक के पास बालू का परिवहन कर रहे ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर एआरटीओ द्वारा कार्रवाई की गई।

परिवहन विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया कि वाहनों का संचालन निर्धारित नियमों के अनुरूप किया जाए। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध आगे भी अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी


