अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Buduan News: गंगा एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रकों से डीजल चोरी करने वाले चोर गिरोह के तीन आरोपी गिरफ्तार

On: October 22, 2026 5:16 PM
Follow Us:
---Advertisement---

Budaun News: गंगा एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रकों से डीजल चोरी करने वाले चोर गिरोह के तीन आरोपी गिरफ्तार

बदायूं।गंगा एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रकों को निशाना बनाकर डीजल चोरी करने वाले चोर गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है।पुलिस ने मुखबिर की सूचना और सीसीटीवी फुटेज की मदद से तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है।आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया डीजल, खाली ड्रम और घटना में प्रयुक्त कैंटर वाहन बरामद किया गया है।बीती 19 अक्टूबर को गंगा एक्सप्रेसवे पर करनपुर के टोल प्लाजा पर वहां खड़े एक ट्रक के डीजल टैंक का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने 180 लीटर डीजल चोरी कर लिया था।वाहन स्वामी की शिकायत पर हरकत में आई पुलिस ने तुरंत मामले की जांच शुरू कर दी।​पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे तमाम सीसीटीवी फुटेज खंगाले और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से चोरों के भागने के रूट को ट्रैक किया। कड़ियों से कड़ी जोड़ते हुए पुलिस ने आरोपियों की पहचान सुनिश्चित की।

​रेकी कर दबोचे गए आरोपी:-पुलिस को सूचना मिली थी, कि आरोपी किसी अन्य वारदात की फिराक में इलाके में घूम रहे हैं।इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने घेराबंदी कर सटीक रेकी के बाद तीनों चोरों को 21 अक्टूबर की रात को करनपुर में इस्लामनगर रोड पर सत्यवती स्कूल के पास दबोच लिया।आरोपी किसी दूसरी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे।पुलिस को चोरों ने अपना नाम थाना कादरचौक के गांव गोरमई निवासी सादाब, बुलंदशहर के थाना अगौता के गांव ढकौली निवासी दानिश एवं हापुड़ के थाना धौलाना के गांव देहरा निवासी नौसेर बताया है।पुलिस ने इनके पास से एक डीजल से भरा ड्रम,चार खाली ड्रम, पाइप,कीप एवं ताला तोड़ने के औजार,आयशर कैंटर बरामद किया है।पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया है,जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment