लखनऊ: कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ से 19 लोगों की मौत के बाद उत्तर प्रदेश में अलर्ट जारी हो गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस कमिश्नरों, जिलाधिकारियों और SPs को प्रदेश के सभी दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा जांच के निर्देश दिए हैं।
फायर सेफ्टी और इमरजेंसी एग्जिट की जांच
आदेश के मुताबिक सभी पंडालों में फायर सेफ्टी, इलेक्ट्रिकल इंस्टॉलेशन और एंट्री-एग्जिट पॉइंट्स की गहन जांच की जाएगी। हर पंडाल में इमरजेंसी एग्जिट सुनिश्चित करने को कहा गया है।
भीड़ प्रबंधन पर सख्ती
दुर्गा पूजा के दौरान भीड़ उमड़ती है, इसलिए प्रशासन को पंडाल समितियों के साथ मिलकर भीड़ प्रबंधन की पुख्ता व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।
यह भी पढ़ें: श्री कृष्ण पुरी: प्रयागराज में माफिया जमीन पर गरीबों के मकान और SP का ‘जन-मन घोषणापत्र’ 26 नवंबर को

